Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लगाई संगम में डुबकी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लगाई संगम में डुबकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लगाई संगम में डुबकी

    महाकुंभ नगर: प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रहे जनसैलाब के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी संगम में डुबकी लगाई और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।

    आधिकारिक बयान के मुताबिक, पटेल ने कहा कि महाकुंभ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘‘त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भारत की आस्था के केंद्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद हर व्यक्ति स्वयं को भाग्यशाली मानता है।’’

     

     

    पटेल ने संगम स्नान से पूर्व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर सेक्टर-7 स्थित गुजरात पवेलियन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता से लेकर हर सुविधा तक, सब कुछ बेहद अच्छा है।

    कड़ी सुरक्षा के बीच पटेल यांत्रिक नाव से त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और श्लोकों के बीच की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी डुबकी लगाई।

    इसके बाद पटेल ने गंगा पूजन और गंगा आरती की।

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह नौ बजे राजकीय विमान से प्रयागराज पहुंचे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और आरती की।

     

     

    मंदिर के महंत और बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महाराज ने पटेल को लेटे हनुमान के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सेक्टर-सात स्थित गुजरात पवेलियन पहुंचे और वहां का अवलोकन किया।

    गुजरात पवेलियन में उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, साबरमती आश्रम और सूर्य मंदिर की प्रतिकृतियों का निरीक्षण किया। यहां वह गुजरात के उत्पादों की प्रदर्शनी में भी गए और सभी व्यवस्थाओं को सराहा। गुजरात से भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उन्होंने यहां 400 बिस्तर वाली एक ‘डॉरमेट्री’ की भी शुरुआत की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानवतावाद के कल्याण के लिए नव्यमानवतावाद को अपनाना होगा
    Next Article बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

    Related Posts

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    May 21, 2026

    विकसित भारत: अपराधमुक्त राजनीति ही असली आधार

    May 21, 2026

    भारत की IMEC धुरी: चीन-पाक बेचैन, वैश्विक संतुलन में बदलाव

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    विकसित भारत: अपराधमुक्त राजनीति ही असली आधार

    भारत की IMEC धुरी: चीन-पाक बेचैन, वैश्विक संतुलन में बदलाव

    पश्चिम बंगाल OBC कोटा: नए फैसले से सुलगती सियासी बिसात

    ठाणे में RPI नेता अशोक कांबले का निधन, हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    भारत की नई धुरी: रोम से बढ़ी बेचैनी, बीजिंग-इस्लामाबाद को झटका

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.