Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोड्डा डीसी के द्वारा विभिन्न विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण
    Breaking News झारखंड संथाल परगना

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोड्डा डीसी के द्वारा विभिन्न विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोड्डा डीसी के द्वारा विभिन्न विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    आज दिनांक 06.02.2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर के द्वारा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पोड़ैयाहाट (गर्ल्स), अपग्रेडेड गवर्नमेंट हाई स्कूल दादू घुटू पहाड़पुर, अपग्रेडेड गवर्नमेंट मिडिल स्कूल आकाशी तथा अपग्रेडेड गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बिरनियां का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा में उपस्थित बच्चों की संख्या , मध्यान्ह भोजन की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था , पेयजल तथा शौचालय की सुविधा की जानकारी ली गई। सभी विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित पाए गए परंतु छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निदेश दिया गया कि नामांकित बच्चों की उपस्थिति,मध्यान भोजन की गुणवत्ता और पोषण सुनिश्चित करना प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है। शिक्षकों के द्वारा ई -विद्या वाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज किए जाए एवं इसी पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन स्वीकार किए जाए। सादे कागज पर आवेदन लिखकर अनुपस्थित रहने को अनाधिकृत माना जाएगा।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त के द्वारा स्कूली बच्चों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर विद्यालयों में पठन-पाठन ,मध्यान भोजन,पोशाक, भोजन के पूर्व और पश्चात हाथ की स्वच्छता आदि की जानकारी प्राप्त की गई तथा सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए।

    *मौके पर नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दीपक कुमार, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी महागामा श्री सुभाष अनुराग एक्का सहित शिक्षा विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत समिति की बैठक ने बीडीओ ने पंचायत समिति मद से 15 वी वित्त आयोग की योजनाओं में प्रगति लाने पर दिया बल
    Next Article जामताड़ा में 19 फरवरी से शुरू होगा श्री राम कथा, गांधी मैदान में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण संपन्न

    Related Posts

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    October 20, 2026

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.