Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका से निर्वासित 33 गुजराती प्रवासियों को लेकर विमान अहमदाबाद में उतरा
    Headlines राष्ट्रीय

    अमेरिका से निर्वासित 33 गुजराती प्रवासियों को लेकर विमान अहमदाबाद में उतरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमेरिका से निर्वासित 33 गुजराती प्रवासियों को लेकर विमान अहमदाबाद में उतरा

    अहमदाबाद: गुजरात के 33 लोगों को लेकर एक विमान बृहस्पतिवार सुबह अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा। गुजरात के ये लोग उन 104 भारतीयों में शामिल थे जिन्हें अवैध आव्रजन के आरोप में अमेरिका से निर्वासित किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

     

     

    सहायक पुलिस आयुक्त (जी) डिविजन आर. डी. ओझा ने बताया कि देश वापसी के तुरंत बाद इन 33 प्रवासियों को पुलिस के वाहनों में गुजरात में उनके मूल स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

    ओझा ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘बच्चों और महिलाओं सहित 33 गुजराती प्रवासियों को लेकर एक विमान सुबह अमृतसर से हवाई अड्डे पर उतरा। वे उन लोगों में से थे जिन्हें अमेरिका से निर्वासित किया गया था। हमने उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर ले जाने के लिए हवाई अड्डे पर पुलिस वाहन तैनात किए।’’

     

     

    जब मीडियाकर्मियों ने निर्वासित प्रवासियों से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और पुलिस वाहनों में अपने मूल स्थानों के लिए रवाना हो गए।

    सूत्रों ने बताया कि उनमें से अधिकांश मेहसाणा, गांधीनगर, पाटन, वडोदरा और खेड़ा जिलों से हैं।

    गुजरात के 33 सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर में उतरा।

     

     

     

    गुजरात के इन अवैध प्रवासियों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्हें नहीं पता कि उनके परिजन विदेशी धरती पर कैसे पहुंचे।

    राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने निर्वासित गुजरातियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और इस तथ्य को रेखांकित किया कि वे नौकरी या कैरियर की तलाश में विदेश गए थे तथा उन्हें अपराधी के रूप में चित्रित नहीं किया जाना चाहिए।

    पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध जांच विभाग (सीआईडी-अपराध), परिक्षिता राठौड़ ने कहा कि पुलिस इस स्तर पर निर्वासित लोगों से पूछताछ नहीं करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनगणना में अनावश्यक विलंब से कई सामाजिक नीतियों, कार्यक्रमों को नुकसान पहुंच रहा: कांग्रेस
    Next Article कर्ज का बोझ और टूटे हुए सपने : अमेरिका से निर्वासित पंजाब के लोगों के परिजनों का छलका दर्द

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.