Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड रांची

    उपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार टाउन हॉल, सिदगोड़ा में मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो, सभी बीडीओ व अन्य स्टेक होल्डर उपस्थित रहे। मिशन वात्सल्य के स्पॉन्सरशिप योजना, फॉस्टर केयर योजना एवं बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चों के लिये नीति, बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल विवाह, बाल संरक्षण, पॉक्सो, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से जुड़े अन्य कानून पर चर्चा की गई तथा विभिन्न स्टेकहोल्डर का उन्मुखीकरण किया गया ।

     

    उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने उपस्थित सदस्यों से अपील किया कि वे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर का दायित्व है कि न केवल ऐसे बच्चों के शैक्षणिक विकास में बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण में भी अहम भूमिका निभायें। उन्होंने बाल सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और मिशन वात्सल्य जैसी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया, साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों, अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की अपील की।

     

     

    एसडीएम धालभूम ने लोगों से अपील किया कि वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन की सुविधा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए ताकि पीड़ितों को मदद मिल सके । उन्होन सखी- वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर- 9430123165, टोल फ्रीनं- 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने की बात कही जिससे निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं का सहयोग किया जा सके।

     

     

    रूरल एसपी ने कहा कि जो भी बच्चे अपने राह से भटक गए हैं उन्हें वापस मुख्यधारा से जोड़ने तथा पुनर्वास करने का एक संपूर्ण मिशन है । उन्होने कहा कि मिशन वात्सल्य एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने योजना के तहत परिवार आधारित गैर-संस्थागत देखभाल के महत्व को रेखांकित किया ताकि कठिन परिस्थितियों में बच्चों को समाज तथा सरकारी-गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं से सहयोग मिल सके ।

     

     

    कार्यशाला में अनाथ एवं पीड़ित बच्चों के क्षमता निर्माण और अभिसरण पर विशेष जोर दिया गया । साथ ही बच्चों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच एकीकृत और समन्वित प्रयास किए जाने, बच्चों के क्षमतावर्धन के माध्यम से सभी हितधारकों को न केवल मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों को समझने बल्कि उन्हें योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से भी परिपूर्ण करने पर जानकारी दी गई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटंडवा में एक दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री इरफान का ऐतिहासिक स्वागत किया गया
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने आगा खां चतुर्थ के निधन पर शोक जताया

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.