Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टंडवा में एक दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री इरफान का ऐतिहासिक स्वागत किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    टंडवा में एक दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री इरफान का ऐतिहासिक स्वागत किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *टंडवा में ऐतिहासिक स्वागत, शहीदों को श्रद्धांजलि*

    *आज टंडवा में एक दिवसीय दौरे के दौरान मेरा ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कामता में वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह जी के 168वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने इन वीर सपूतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।*

    *इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मैंने कहा, “शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह जैसे वीरों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनका संघर्ष, उनका त्याग हमें प्रेरित करता है कि हम अपने समाज और देश की सेवा निष्ठा और ईमानदारी से करें। झारखंड की माटी ने अनगिनत वीर सपूतों को जन्म दिया है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।”*

    *श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और इन महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी, पूर्व विधायक सिमरिया किसुन दास जी, पूर्व विधायक बरही उमा शंकर अकेला यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस गुंजन सिंह, मो. सुभान मियाँ, मो. अतीक मंसूरी, जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप, प्रखंड अध्यक्ष नीरज तिवारी समेत सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू पार्टी का संगठन विस्तार को लेकर दलमा हिल टॉप में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय आवश्यक बैठक
    Next Article उपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.