Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने आगा खां चतुर्थ के निधन पर शोक जताया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगा खां चतुर्थ के निधन पर शोक जताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगा खां चतुर्थ के निधन पर शोक जताया

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हार्वर्ड स्नातक के रूप में 20 साल की उम्र में ही दुनिया भर में लाखों इस्माइल मुस्लिमों के आध्यात्मिक नेता बन गए आगा खां चतुर्थ के निधन पर शोक जताया और कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

    आगा खां डवलपमेंट नेटवर्क और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने घोषणा की कि शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम प्रिंस करीम अल-हुसैनी, आगा खान चतुर्थ का पुर्तगाल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘करीम आगा खां चतुर्थ के निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मैं हमेशा उनके साथ अपनी बातचीत को संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और दुनिया भर में लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’’

     

     

    प्रधानमंत्री ने आगा खां के साथ अपनी मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

    आगा खां के अनुयायी उन्हें पैगंबर मुहम्मद का वंशज मानते हैं। उन्होंने बड़ा औद्योगिक उपक्रम खड़ा किया और परोपकार के भी कार्य किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
    Next Article पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के जन्मदिन पर उमड़ा समर्थकों का सैलाब, जनता से जुड़े रहने का वादा

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.