Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह जनता का बजट, हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, विकसित भारत के संकल्प को आगे ले जाएगा: मोदी
    Headlines राष्ट्रीय

    यह जनता का बजट, हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, विकसित भारत के संकल्प को आगे ले जाएगा: मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यह जनता का बजट, हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, विकसित भारत के संकल्प को आगे ले जाएगा: मोदी

    नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, ‘विकसित भारत’ ​के मिशन को आगे ले जाएगा और साथ ही विकास, निवेश और उपभोग को कई गुणा बढ़ाएगा।

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किए गए वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया में मोदी ने कहा ये बजट न केवल देश की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है, बल्कि भविष्य की तैयारी करने में भी मदद करता है।

    उन्होंने वित्त मंत्री और उनकी टीम को ‘जनता का बजट’ पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह लोगों के हाथों में अधिक पैसा देने वाला बजट है।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई क्षेत्र युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत ​के मिशन को आगे ले जाने वाला है, ये बजट फोर्स मल्टीप्लायर है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट बचत, निवेश और उपभोग को बढ़ाएगा और साथ ही विकास को भी तेज़ी से बढ़ाएगा।’’

    परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बजट घोषणाओं का उल्लेख करते हुए मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह आने वाले समय में असैन्य परमाणु ऊर्जा में बहुत बड़ा योगदान देगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं। परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है। ये आने वाले समय में असैन्य परमाणु ऊर्जा का बड़ा योगदान देश के विकास में सुनिश्चित करेगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है।

    समुद्री उद्योग के दीर्घावधि वित्तपोषण के लिए 25,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ ‘समुद्री विकास कोष’ स्थापित किए जाने और राज्यों के साथ मिलकर शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों के विकास संबंधी घोषणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये बहुत बड़ा परिवर्तन लाने वाले हैं और एक प्रकार से चारों तरफ रोजगार के अवसर पैदा करने करने वाले हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है।’’

    बजट में कृषि और किसानों के लिए की गई घोषणाओं का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि ये कृषिक्षेत्र और समूची ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई क्रांति का आधार बनेगी।

    उन्होंने कहा कि ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ के तहत 100 जिलों में सिंचाई और अवसंरचना का विकास होगा, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख तक होने से उन्हें ज्यादा मदद मिलेगी।

    कर संबंधी बजट घोषणाओं पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी आय वर्ग के लोगों के लिए कर में भी कमी की गई है और इसका बहुत बड़ा फायदा मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा लोगों को मिलेगा।

    मोदी ने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए कई क्षेत्रों को खोला है, जो ‘विकसित भारत’ के मिशन को आगे बढ़ाएंगे।

    मोदी ने कहा कि ‘गिग वर्कर्स’ के लिए कल्याणकारी उपाय श्रमिकों की गरिमा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।

    उन्होंने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्र के लिए पेश किए गए उपायों से भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर चमकने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश को समृद्ध करने वाली बजट: विकास सिंह
    Next Article मध्यम वर्ग, किसान और नारीशक्ति को केंद्र में रखकर बना बजट 2025- काली शर्मा

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.