Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त, जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में होती है गुंजन यादव की पहचान।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त, जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में होती है गुंजन यादव की पहचान।

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त, जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में होती है गुंजन यादव की पहचान।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने क्षेत्र में शासकीय बैठकों, प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की निगरानी के लिए श्री हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक कार्यों, विधानसभा सत्रों और क्षेत्रीय दौरों के कारण प्रत्येक सरकारी बैठक और कार्य में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक बैठकों, विकास कार्यों की निगरानी तथा अन्य विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे।

    यह नियुक्ति विधायक कार्यालय के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

    *गुंजन यादव का जीवन परिचय:*

    श्री हिमांशु अरविंद (गुंजन यादव) पिता: श्री राजेंद्र प्रसाद, पता: रामरतन भवन, म.सं. 21, बागान एरिया, न्यू लेआउट, सीतारामडेरा, पोस्ट – एग्रिको, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निवासी हैं।

    गुंजन यादव भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्ष 2004 से अब तक पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। संगठनात्मक दक्षता, समर्पण और नेतृत्व की अद्वितीय क्षमता के कारण वे भाजपा में एक मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय गुंजन यादव की पहचान मजबूत संगठनकर्ता, प्रभावी वक्ता और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में होती है। जिन्होंने पार्टी को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    गुंजन यादव की राजनीतिक यात्रा और संगठनात्मक दायित्व:

    बूथ अध्यक्ष (सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष स्व. आशीष मुखर्जी और भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी थे।

    मंडल महामंत्री (भाजयुमो, सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजयुमो सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष अमल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्व. बालक राम भट्ट और भाजपा जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह थे।

    जिला कोषाध्यक्ष (भाजयुमो, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजयुमो जिला अध्यक्ष रतन महतो और भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा थे।

    जिला अध्यक्ष (भाजयुमो, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विनय जयसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा थे।

    जिला मंत्री (भाजपा, जमशेदपुर महानगर) – उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव थे।

    मंडल अध्यक्ष (भाजपा, सीतारामडेरा मंडल) – उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव (द्वितीय कार्यकाल) और नंदजी प्रसाद (मध्य कार्यकाल) थे।

    प्रदेश महामंत्री (भाजयुमो, झारखंड प्रदेश) – उस समय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष – उस समय झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे।

     

    जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव को विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में होती है गुंजन यादव की पहचान।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा से कुंभ स्नान करने गईं महिला लापता, परिजन प्रयागराज के लिए रवाना
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.