Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

    *पेयजलापूर्ति, विद्युत, शिक्षक प्रतिनियुक्ति, निजी विद्यालयों में नामांकन/ बांउड्रीवॉल निर्माण, पथ, नाली निर्माण आदि समस्याओं पर हुई चर्चा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    दिशा की बैठक में आयुष्मान योजना से इलाज नहीं होने का उठा मुद्दा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युतवरण महतो की अध्यक्षता में आहूत की गई । विधायक जमशेदपुर पश्चिम श्री सरयू राय, विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा समेत अन्य विधायकगण के प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख समेत पदाधिकारियों में पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए । बैठक में पूर्व के ‘दिशा’ की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में संबंधित विभागों के साथ अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की विस्तार से समीक्षा की गई । सांसद, जमशेदपुर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गए जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होकर कार्य करें तथा जनहित में योजना विलंब न हो और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, इसके लिए संवेदकों की जवाबदेही तय करें, योजनाओं का कियान्वयन ससमय हो, इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करायें ।

    समीक्षा के क्रम में पाइपलाइन जलापूर्ति, सोलर जलमीनार, चापाकल अधिष्ठापन के माध्यम से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर संचालित योजनाओं का लाभ आमलोगों तक निर्बाध रूप से पहुंचाने तथा सभी योजनाओं की उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, तकनीकी दिक्कतों या छोटी-मोटी समस्याओं के कारण किसी योजना में पेयजलापूर्ति बाधित होती हो तो तत्काल ठीक कराने और आवश्कतानुरूप विभाग से समन्वय बनाकर बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का निर्देश दिया गया । पेयजल संबंधी शिकायतों का समाधान के लिए शिकायत पंजी की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई का निदेश कार्यपालक अभियंता को दिया गया ।

    जनप्रतिनिधियों द्वारा अनियमित विद्युत मीटर रीडिंग लेने तथा जर्जर पोल का मामला समिति के समक्ष रखा गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वैसे उपभोक्ता जिनका तकनीकी कारणों से विद्युत विपत्र निर्गत नहीं हो पाता है, उसका निराकरण कर उन्हें विद्युत विपत्र उपलब्ध करा दिया जाता है । वहीं जर्जर पोल बदलने हेतु सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है

     

    बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के संदर्भ में चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा कई विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की कमी का मामला उठाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर वैसे विद्यालयों में शिक्षकों का पदस्थापन सुनिश्चित किया जाएगा ।

    शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों के नामांकन पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालयों में भी बीपीएल बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तर पर विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक करने का निदेश दिया गया । वित्त रहित विद्यालयों में बेंच-डेस्क की कमी के मामले पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सी.एस.आर से इसे सुनिश्चित कराया जाएगा । बहरागोड़ा एवं पटमदा के मॉडल विद्यालय हस्तातंरण पर भी चर्चा हुई । वित्त रहित विद्यालय के लिए भूमि की आवश्यकता संबंधी सवाल पूछे जाने पर शिक्षा विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 2 एकड़ तथा शहरी क्षेत्र के लिए 50 डिसमिल आवश्यक है।

    *आयुष्मान योजना से इलाज नहीं होने की शिकायत पर सिविल सर्जन ने बताया कि कुछ अस्पतालों का बकाया भुगतान हेतु राज्य स्तर पर पत्राचार किया गया है तथा सूचीबद्ध अस्पतालों से भी लगातार समन्वय बनाते हुए योग्य मरीजों का योजना के तहत इलाज जारी रखने का निर्देश दिया गया है । चिकित्सकों की कमी पर उन्होने बताया कि जिला स्तर से विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए अस्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । नियुक्ति उपरांत ऑन कॉल विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेते हुए आयुष्मान फंड की अर्जित राशि से भुगतान किया जाएगा ।*

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जनहित से संबंधित जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गए मुद्दे पर जिला प्रशासन संवेदनशीलता से कार्य करेगी। उन्होने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

    जमशेदपुर की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आठ स्थानों पर किया झंडोतोलन
    Next Article महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे अमित शाह, त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.