Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू जय भीम जय संविधान पदयात्रा का आयोजन किया
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू जय भीम जय संविधान पदयात्रा का आयोजन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू जय भीम जय संविधान पदयात्रा का आयोजन किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    साकची : साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष धर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ साकची प्रखंड के अंतर्गत साकची गोलचक्कर से शुभारंभ किया। इस दौरान पदयात्रा के क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्ती एवं कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर संविधान रक्षा का नारा लगाया, जय बापू जय अंबेडकर का उद्घोष किया, हम जनता को संविधान के रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। पदयात्रा आगे बढ़ते हुए बसंत टाकीज चौक से बिरसा मुण्डा चौक से गोलचक्कर पहुंच कर आमसभा में तब्दील हो गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे पूर्वजों ने भारत के संविधान की रचना करी, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी आम जनता को यह बात समझना होगा कि हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर सीने पर गोलियों का बौछार खाकर, अनेको प्रताड़ना अंग्रेजों से सहकर भारत की आजादी दिलाई और हमें स्वतंत्र कराया। जिला महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि पूरा देश पूरा राष्ट्र संविधान के नीति पर ही चल रहा है। इसे बदलना इससे छेड़छाड़ करना कभी भी हितकर नहीं होगा।
    प्रदेश सचिव सामंता कुमार ने कहा कि आज संविधान का ही देन है कि संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोया जा सका है। जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि लोगों को हर सुविधा संविधान में दी गई है। जीने का अधिकार, समानता का अधिकार जैसे अनेक को अधिकार निहित की गई है।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद बिहारी दुबे, प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, के के शुक्ला, धर्मेन्द्र सोनकर, गुलाम सरवर संजय यादव, राजेश चौधरी, रजनीश सिंह, अमर कुमार मिश्रा, मोहम्मद सलीम, विनोद यादव, मोहम्मद नौशाद, ज्योति मिश्रा, इंतखाब वास्ती, शिल्पी चक्रवर्ती, सचिन कुमार सिंह, अतुल गुप्ता, अखिलेश यादव, संजय चौधरी, सनी सिंह, निखिल कुमार, हरिहर प्रसाद, कुमार गौरव, अमृतपाल सिंह, मोहित सिंह, वापी, चीकू सिंह, अफरीदी, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जदयू के नेताओं ने किया माला अर्पण
    Next Article चैम्बर ने जुगसलाई थाना/पावर हाउस गेट के सामने प्रातः कालीन प्रतिदिन जाम की स्थिति से निबटने हेतु ट्राफिक पुलिस या पीसीआर वैन नियुक्त/बहाल करने की मांग की

    Related Posts

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    May 5, 2026

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    May 5, 2026

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.