Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती

    प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद
    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती

    प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) में नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम के नारे लगाकर नेताजी के योगदान को स्मरण किया।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सम्पूर्ण जीवन अदम्य साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प की अनुपम मिसाल है। नेताजी क्रांति से ही स्वाधीनता दिलाने के पक्षधर थे और युवा नौजवानों को संगठित कर वर्ष 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया। नेताजी ने हमें सिखाया कि असंभव कुछ भी नहीं है, बशर्ते हमारे इरादे मजबूत हों। उनकी ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ की पुकार ने उस दौर के युवाओं में जोश और आत्मविश्वास भरा। आज की युवा पीढ़ी को नेताजी के आदर्शों को अपनाकर देश के विकास और प्रगति हेतु आगे आना होगा।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, डॉ राजीव कुमार, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, शांति देवी, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद कुमार सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, बिनोद राय, बबलू गोप, प्रशांत पोद्दार, राम सिंह मुंडा, राजपति देवी, लकी सिंह राजपूत, महेंद्र प्रसाद, हरेराम यादव, बिरेन महतो, गणेश मुंडा, दीपक तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस कमिटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती आयोजित किया
    Next Article शौर्य संस्था ने किया नेताजी सुभाष को नमन,नेताजी सुभाष का ऋण चुकाया नहीं जा सकता – शौर्य संस्था।

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.