Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस हादसे में 11 यात्रियों की मौत, 40 घायल, बचाव कार्य जारी
    Breaking News Headlines

    लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस हादसे में 11 यात्रियों की मौत, 40 घायल, बचाव कार्य जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. यहां पाचोरा स्टेशन के पास माहेजी और परधाड़े के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली. इस दौरान किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी. ट्रेन रुकी और घबराए यात्री कूद गए. इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया.

    जलगांव के एसपी ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है. 40 पैसेंजर्स के घायल होने की खबर है. सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था. इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा. यही वजह रही कि कर्नाटक एक्सप्रेस से इतनी बड़ी संख्या में लोग कुचले गए. सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल निला ने बताया, भुसावल से मेडिकल रिलीफ ट्रेन निकल चुकी है. घटनास्थल मुंबई से 400 किलोमीटर दूर है.

    ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं

    गाड़ी नंबर 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी. जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर हॉट एक्सल या ब्रेक-बाइंडिंग (जैमिंग) के कारण चिंगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए. उन्होंने जंजीर खींची और उनमें से कुछ नीचे कूद गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई इन फसलों की एमएसपी
    Next Article सावधान: भारत के इस शहर में फैली खतरनाक बीमारी, अब तक 17 की मौत, मचा हड़कम्प

    Related Posts

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.