Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिलापट्ट में नाम जड़वाने के लिए हो रहा सरकारी राशि का दुरुपयोग – विकास सिंह
    Breaking News जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    शिलापट्ट में नाम जड़वाने के लिए हो रहा सरकारी राशि का दुरुपयोग – विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शिलापट्ट में नाम जड़वाने के लिए हो रहा सरकारी राशि का दुरुपयोग – विकास सिंह
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दो महीने पुर्व से एन एच 33 के ईचागढ़ विधानसभा के आसानबनी से लेकर जुगसलाई विधानसभा के डांगा तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का तीसरी बार भूमि पूजन के कार्यक्रम का स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों ने पुतला जलाकर जमकर विरोध किया । विरोध कार्यक्रम में शामिल भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने बताया कि विगत दो महीने से अधिक समय से एन एच 33 अंतर्गत एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज गति से चल रहा है निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं

     

    स्लैग और फ्लाई एस डस्ट गिराए गए जिससे लगभग दो महीना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को धूल, जाम और दुर्घटना का दंश झेलना पड़ रहा है एलिवेटेड कॉरिडोर का काम बहुत ही सुंदर और कारगर है जिससे न केवल मानगों को जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि प्रदूषण ,दुर्घटना में विराम लगेगा । मौके में मौजूद विरोध कर रहे लोगों ने केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सराहना करते हुए कहा कि उनके शिलान्यास के बाद ही कार्य का शुभारंभ हो चुका है और लोग चाहते भी हैं

     

    कि जल्द एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो जाए जिससे लोगों को जाम से मुक्ति के साथ-साथ कारोबार करने में भी आसानी हो जायेगी । लेकिन तीसरी बार भूमिपूजन करने पर स्थानीय दुकानदारों में रोष इस बात का है कि जब दो महीने पूर्व से एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज रफ्तार से चल रहा है तो अचानक भूमि पूजन करना समझ से परे हैं लोगों का कहना है कि केवल शिलापट्ट में अपना नाम जड़ित करवाने के चलते बार बार शिलान्यास के नाम में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है जो सीधे-सीधे जनता के जेब का पैसा है ।

     

     

    विकास सिंह ने कहा की इसलिए शिलान्यास करने वाले लोग बिष्टुपुर और सर्किट हाउस जैसे रियाशी जगह से आते हैं उन्हें एन एच 33 में रहने वाले लोगों को बिगत दो महीने से हो रही परेशानी के बारे में तनिक भी जानकारी नहीं है निर्माण कार्य तेज रफ्तार से चल रहा है जिसके कारण लोगों को प्रतिदिन धूल और दुर्घटना के साथ-साथ जाम की समस्या को झेलना पड़ रहा है तीसरी बार शिलान्यास और भूमि पूजन करना सिर्फ और सिर्फ जनता के पैसे का दुरुपयोग कर शिलापट्ट में अपना नाम जड़वाने के अलावा कुछ नहीं है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article25 जनवरी को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से मैराथन फार एजुकेशन का आयोजन
    Next Article टाटा स्टील जमीपोल द्वारा बीपीएम के मध्य में विद्यालय में चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.