Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अतिक्रमण अभियान के प्रथम दिन 80 अवैध निर्माण किया गया जमींदोज
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    अतिक्रमण अभियान के प्रथम दिन 80 अवैध निर्माण किया गया जमींदोज

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अतिक्रमण अभियान के प्रथम दिन 80 अवैध निर्माण किया गया जमींदोज
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आदित्यपुर।जियाडा द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न चरणों में सड़कों के किनारे कर लिए गए अतिक्रमण को गुरुवार के दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हटाया गया। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन कर रहे थे। उनके साथ मजिस्ट्रेट के रूप में जियाडा के आईओ अश्विनी कुमार भी शामिल थे। आज आरआईटी मोड़ से लेकर अंडा होटल तक के फुटपाथी दुकानों को हटाया गया है।इसके तहत सड़क के दोनो तरफ करीब 80 अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दौरान जियाडा के द्वारा जेसीबी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति में अभियान का शुरूआत किया गया। अभियान के दौरान अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया भी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन ने बताया कि यह ड्राइव अभी लगातार जारी रहेगा।

     

     

    उन्होंने बताया कि फुटपाथी दुकानदारों द्वारा बेतरतीब ढंग से फुटपाथ को कब्जा कर लिए जाने से औद्योगिक क्षेत्र आने जाने वाले बड़े वाहनों को परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही यह भी सूचनाएं मिल रही थी कि इन फुटपाथी दुकानों में कई तरह के अवैध धंधे भी संचालित हो रहे थे। यहां अपराधियों के शरण लेने की भी सूचनाएं मिल रही थी। उन्होंने बताया कि वैसे भी औद्योगिक क्षेत्र के सभी सेक्टरों में सडको और नालियों का निर्माण नए सिरे से होना है। जिसे देखते हुए भी फुटपाथों को क्लियर करना जरूरी था। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

     

    *उच्च न्यायालय के आदेश में पूर्व भी चला था अभियान*

     

    इससे पूर्व भी उच्च न्यायालय के आदेश पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न चरणों में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया था। उसके बाद भी पुन: अतिक्रमणकारीयों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। लंबे समय से कंपनी मालिकों के द्वारा यह मांग किया जा रहा था। जिसके बाद अब जाकर अभियान शुरू किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में आज प्रथम दिन एनआइटी मोड़ से रेलवे ओभरब्रीज तक अभियान चलाया जाना है। इसके अगले दिन ब्रीज के दूसरे तरफ से सीतारामपुर डैम तक अभियान चलेगा।

    अतिक्रमण अभियान के प्रथम दिन 80 अवैध निर्माण किया गया जमींदोज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा पावर ने झारखंड के जोजोबेरा में खेलों में उत्कृष्टता प्रशिक्षण देकर 4,000 छात्रों को सशक्त बनाया
    Next Article जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रगणकों को दिया निबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.