Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिता योगराज सिंह का अजब बयान, कहा- विश्व कप के दौरान युवराज अगर कैंसर से मर जाते तो मैं गर्व महसूस करता
    Breaking News Headlines खेल

    पिता योगराज सिंह का अजब बयान, कहा- विश्व कप के दौरान युवराज अगर कैंसर से मर जाते तो मैं गर्व महसूस करता

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह वनडे विश्व कप 2011 के दौरान कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका अदा की थी. अब दिग्गज खिलाड़ी के पिता योगराज सिंह ने इस पर बात की है. उन्होंने कहा कि अगर युवराज कैंसर से जूझते हुए विश्व कप के दौरान मर जाते तो वह गर्व महसूस करते.

     

     

    एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा- हमारे देश के लिए अगर युवराज सिंह कैंसर से मर जाते और भारत को विश्व कप दिलाते तो मैं एक गौरवान्वित पिता होता. मुझे आज भी उन पर बहुत गर्व है. मैंने उन्हें फोन पर भी यह बात बताई है. मैं चाहता था कि जब वह खून थूक रहे हों, तब भी वह खेलें. मैंने उनसे कहा, चिंता मत करो, तुम नहीं मरोगे. भारत के लिए यह विश्व कप जीतो.

     

    मुझसे बेहतर क्रिकेटर बन सकते थे युवराज

    वनडे विश्व कप 2011 के दौरान युवराज ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बावजूद भी हार नहीं मानी थी. उन्होंने खेलना जारी रखा और भारत को 28 साल बाद खिताब दिलाया. इससे पहले वह 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे. इसके बावजूद योगराज सिंह अपने बेटे से खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि पूर्व ऑलराउंडर और भी बेहतर क्रिकेटर बन सकते थे. योगराज ने आगे कहा- युवराज सिंह ने अगर अपने पिता की तरह 10 प्रतिशत भी मेहनत की होती तो वह महान क्रिकेटर बन गए होते.

    वनडे विश्व कप 2011 में युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. इस दौरान पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने आठ पारियों में 90.5 की औसत और 86 के स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे. युवराज ने 15 विकेट भी लिए थे और वह टूर्नामेंट के चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने चार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेमस भोजपुरी एक्ट्रेस पवन सिंह इस हीरोइन से करेंगे तीसरी शादी, इन तस्वीरों से चर्च जोरों पर
    Next Article प्रयागराज: शाही स्नान से पहले 20 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, डेली 2 करोड़ लोग पहुंचेंगे महाकुंभ

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.