Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुटबॉल व क्रिकेट के फाइनल में वर्ग नवम का टीम विजेता – मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने किया सम्मानित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    फुटबॉल व क्रिकेट के फाइनल में वर्ग नवम का टीम विजेता – मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फुटबॉल व क्रिकेट के फाइनल में वर्ग नवम का टीम विजेता
    – मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने किया सम्मानित

    -जीसीजेडी हाई स्कूल मुसाबनी में 25 वां वार्षिक खेलकूद
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुसाबनी- गिरीश चन्द्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी के 25 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवे दिन रीक्रिएशन क्लब मैदान में कई खेल का आयोजन हुआ। फुटबॉल और क्रिकेट का फाइनल मैच वर्ग नवम एवं दशम के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक अग्रवाल व विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों संग परिचय प्राप्त कर किया गया। फुटबॉल का फाइनल मैच वर्ग नवम व दशम टीम के बीच खेला गया ।जिसमें वर्ग नवम की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ग दशम की टीम को पराजित कर दिया। क्रिकेट का फाइनल मैच का विजेता वर्ग नवम की टीम रही। क्रिकेट का फाइनल मैच भी वर्ग नवम एवं दशम के बीच खेला गया। जिसमें वर्ग नवम की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया। दोनों ही विजेता टीम को मुख्य अतिथि व संस्थापक द्वारा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। 26 जनवरी को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को विद्यालय प्रांगण में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय प्रांगण में म्यूजिकल चेयर रेस का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल द्वारा गोल्फ खेल का भी प्रदर्शन किया गया। जिसे बच्चों ने खूब सराहा। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद सिंह,शिवपूजन सिंह चौहान, सोमेश्वर झा, विनोद कुमार लाल, कृष्ण कुमार, निमाई मार्डी, मोहम्मद जहीर उद्दीन अंसारी,बिष्णु पातर, बासुदेव गिरी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सलर्स चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, राज ब्रदर्स, एवं डी- फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय नेशनल पंजा लीग जमशेदपुर चैप्टर का आयोजन किया गया , पंजा लगते नजर आए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन
    Next Article घाटशिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता

    Related Posts

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    सुख़न का आशियाँ: बशीर बद्र के नाम साहित्यिक संगोष्ठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.