Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर आज जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से विभिन्न ऑटो डीलर्स के कर्मी सहित सड़क सुरक्षा टीम ने निकाली बाइक जागरूकता रैली
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर आज जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से विभिन्न ऑटो डीलर्स के कर्मी सहित सड़क सुरक्षा टीम ने निकाली बाइक जागरूकता रैली

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर आज जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से विभिन्न ऑटो डीलर्स के कर्मी सहित सड़क सुरक्षा टीम ने निकाली बाइक जागरूकता रैली

    निजाम खान राष्ट्र संवाद

    आज दिनांक 08.01.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने अधिकारियों संग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय, जामताड़ा के सौजन्य से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन कराने हेतु लोगों में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न ऑटो डीलर्स के ऑनर, कर्मी एवं चालक आदि के द्वारा अनुमंडल कार्यालय से समाहरणालय परिसर तक बाइक जागरूकता रैली निकाला गया, जो समाहरणालय परिसर में सभा के रूप में परिणत हो गया।

    _*सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें; वाहन सावधानी से चलाएं – उपायुक्त*_

    मौके पर उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी से अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें। अगर दोपहिया वाहन चलाते हैं तो हेलमेट जरूर पहने एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय नशा न करें, रैश ड्राइविंग न करें। उन्होंने ऑटो डीलर्स से कहा कि वाहन विक्रेता के रूप में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है, वाहन देते समय जरूर आश्वस्त हो लें कि सभी कागजात पूर्ण हो, ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से हो। आजकल किशोर वर्ग के युवाओं के द्वारा फर्राटे से दोपहिया वाहन चलाए जाते हैं जो नियम के विरुद्ध है एवं काफी खतरनाक है। वाहन एजेंसी वाले वाहन के साथ या तो बिल में या फिर अलग से एक पंपलेट दें जिसमें जागरूक संदेश हो। इसके अलावा उन्होंने अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट प्रयोग करने के लिए अपील किया। कहा कि सड़क किनारे में मिलने वाले हेलमेट को सस्ते के चक्कर में न लें, वाहन को सावधानी पूर्वक चलाएं।

    _*वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने*_ सड़क सुरक्षा को लेकर सामूहिक सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में सबों की भूमिका है। हमलोग सड़क सुरक्षा को लेकर कार्य कर रहे हैं, विगत 1 जनवरी से हमलोग जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने डीलर्स से कहा कि वैध कागजात के साथ ही वाहन को बेचें। आप लोग भी अपने स्तर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें, लोगों को जागरूक करें।

    इसके अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

    _*इस मौके पर उपायुक्त ने सभी को सड़क सुरक्षा का शपथ भी दिलाया।*_

    *_इस मौके पर_* परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री संजय कुमार सिंह एवं सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम, मिथुन राजपाल, विनयकांत मुर्मू के अलावा विभिन्न ऑटो डीलर्स के ऑनर, कर्मी एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश के आलोक में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई
    Next Article साकची के धालभूम क्लब ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत अष्टोत्तरशत (108) कथा ज्ञान यज्ञ में सहभागिता

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.