Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश के आलोक में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश के आलोक में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश के आलोक में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई

    *छापेमारी में खान निरीक्षक ने अवैध तरीके से बालू ले जा रहे तीन वाहन को किया जप्त*

    *वाहन चालक,मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज*

    *तीन वाहनों में 2850 सीएफटी बालू का किया जा रहा था अवैध परिवहन*

    *जिले में नहीं होने दिया जाएगा अवैध कारोबार,आमजन भी करें सहयोग दें सूचना: आनंद कुमार,डीएमओ,दुमका*

    निजाम खान राष्ट्र संवाद

    उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की एवं अवैध तरीके से बालू ले जा रहे तीन वाहनों को जप्त किया एवं वाहन मालिक,चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी एवं सभी संलिप्त व्यक्तियों को चिहिंत करते हुए अविलंब कानूनी कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया।

    *ऐसे हुई कार्रवाई*

    डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि राजेश्वर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से बालू का परिवहन किया जा रहा है,जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक बहृमदेव यादव के नेतृत्व में बुधवार को वाहनों की संघन जांच को लेकर छापेमारी की गयी,छापेमारी के दौरान महेशखाला पथ पर तीन वाहनों को बालू ले जाते पाया गया,वाहनों को रोक कर चालक से बालू परिवहन संबंधित कागजात मांगी गयी,लेकिन वाहन चालकों के द्वारा बालू परिवहन संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया,जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए 2850 सीएफटी बालू समेत वाहनों को जप्त कर थाना के सुपूर्द कर दिया गया एवं वाहन चालक,वाहन मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी।

    *इन वाहनों को किया गया जप्त*

    खान निरीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को रानेश्वर थाना अंतर्गत महेशखानाा रोड पर की गयी छापेमारी के दौरान वाहन संख्या डब्बलूबी57ई-9591,वाहन संख्या-डब्बलूबी57ई-9820 एवं वाहन संख्या-डब्बलूबी57ई-9557 को अवैध बालू के साथ जप्त किया गया। सभी वाहनों में 950 सीएफटी बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

    जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि जिले में अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध कारोबारियों को पूरी नजर बनाए हुए है। डीएमओ आनंद कुमार ने आमजन से भी अवैध खनन,परिवहन या भंडारण के खिलाफ जानकारी देने एवं जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिले के विभागीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई
    Next Article राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर आज जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से विभिन्न ऑटो डीलर्स के कर्मी सहित सड़क सुरक्षा टीम ने निकाली बाइक जागरूकता रैली

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.