Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने सदर जामताड़ा, नारायणपुर, नाला एवं कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का किया भ्रमण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने सदर जामताड़ा, नारायणपुर, नाला एवं कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का किया भ्रमण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने सदर जामताड़ा, नारायणपुर, नाला एवं कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का किया भ्रमण

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त द्वारा किसानों के द्वारा उत्पादित किए जा रहे फसलों का किया निरीक्षण*_

    नाला प्रखंड के कृषक पाठशाला एवं झारखण्ड जनजातीय बालिका आवासीय विद्यालय कुंडहित का किया निरीक्षण; दिए जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 06.01.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जामताड़ा जिला अंतर्गत सदर जामताड़ा, नारायणपुर, नाला एवं कुंडहित प्रखंड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कृषि कार्य के अलावा जनजातीय आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।

    सर्वप्रथम उपायुक्त ने सदर जामताड़ा प्रखंड के चेंगाईडीह पंचायत में सराफत अंसारी के द्वारा राज्य योजना अंतर्गत उद्यान विकास की योजना के माध्यम से स्ट्राबेरी की खेती का निरीक्षण किया एवं किसान से स्ट्रॉबेरी, मटर आदि के खेती के बारे में जानकारी लिया साथ ही उन्हें और किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। NHM योजना के अंतर्गत प्लास्टिक मल्च और RKVY (PDMC) योजना के अंतर्गत ड्रिप का अवलोकन किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने नारायणपुर पंचायत के मुस्लिम टोला में कृषक मंसूर अंसारी एवं इश्तियाक अंसारी के सरसों आदि की खेती का निरीक्षण कर कृषि विभाग से मिलने वाले लाभों के संदर्भ में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मदनाडीह राय टोला में कृषक नरेश राय द्वारा ग्राफ्टेड टमाटर, सब्जी आदि की खेती के साथ साथ अन्य किसानों के द्वारा किए जा रहे कृषि कार्यों का निरीक्षण किया। किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि कार्यों को लेकर उन्होंने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया, ताकि अन्य किसान भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। वहीं नाला प्रखंड में कृषक पाठशाला एवं कृषि फार्म का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने प्लांट लगाने, वायर फेंसिंग कार्य, डीप इरिगेशन के तहत सब्जी उत्पादन, तालाब निर्माण, धान खेती, गाय, बकरी, कुक्कुट शेड आदि का अवलोकन किया साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    वहीं इसके अलावा उन्होंने कुंडहित प्रखंड स्थित झारखंड जनजातीय बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई, साफ सफाई एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, बीटीएम एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन करेगी सूर्य मंदिर समिति
    Next Article वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सदस्य जय कृष्णा राव का टी एम एच में निधन

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.