Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां गोलीकांड की बरसी पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    खरसावां गोलीकांड की बरसी पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरसावां गोलीकांड की बरसी पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खरसावां-झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि खरसावां गोलीकांड हुए 77 वर्ष हो गए हैं. राज्य सरकार यहां के शहीदों और आंदोलनकारियों को ढूंढने की कोशिश करेगी और जो मिलेंगे सरकार उनके साथ चलेगी. खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं. सीएम ने कहा कि सिंहभूम के गुआ में हुए गोलीकांड के शहीदों को उनकी सरकार ने सम्मान दिया है. उसी तरह खरसावां गोलीकांड के शहीदों और आंदोलनकारियों को राज्य सरकार ढूंढेगी.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने गुआ गोलीकांड के शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर नियुक्ति पत्र दिया था. खरसावां गोलीकांड के शहीदों के आश्रित कहां-कहां हैं, उन्हें ढूंढा जाएगा और उनको भी सम्मनित किया जाएगा. खरसावां शहीद स्थल पर पहुंचे सीएम ने झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.

    सीएम हेमंत सोरन ने कहा कि खरसांवा का शहीद स्थल झारखंड का ऐतिहासिक स्थल है. यहां आदिवासी समाज का इतिहास, हमारे पूर्वजों का संघर्ष, अपने इतिहास जल, जंगल और जमीन को लेकर संघर्ष बताता है कि पूर्वज कितने सजग, सक्रिय और जागरूक रहे थे. जब लोगों ने आजादी के सपने नहीं देखे थे, तब से इनके प्रकृति के प्रति लगाव-जुड़ाव और आदिवासी समुदाय का समृद्ध इतिहास यह बताता है.

    मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, झामुमो नेता सह पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, झामुमो नेता गणेश महली, बासंती गागराई, जिला अध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती सहित अन्य उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरसावां:आजाद भारत के सबसे भीषण गोलीकांड खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शहीद वेदी पहुंचे
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का हुआ अंतिम संस्कार, बहन के आंचल में मां का स्नेह पाकर बड़े हुए थे रघुवर दास

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.