Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया : राहुल
    Headlines राजनीति

    बिहार सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया : राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया : राहुल

    नयी दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए इस कृत्य को अंजाम दिया गया है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दृष्टिकोण सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना है।

     

     

    बीपीएससी की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीएससी) के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में विरोध-प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

    पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब उनमें से कुछ बैरिकेड तोड़कर बीपीएससी कार्यालय तक पहुंच गए और यातायात बाधित किया।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाठीचार्ज का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। बीपीएससी अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।’’

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए छात्रों पर ही लाठीचार्ज करवा रही है।

    राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।’’

    प्रियंका गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया, “हाथ जोड़ रहे युवाओं पर इस तरह लाठी चलाना क्रूरता की पराकाष्ठा है। भाजपा राज में रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो या मध्यप्रदेश, युवा अगर अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें बर्बरता से पीटा जाता है। ”

     

     

     

    उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे युवा देश के नौजवानों का भविष्य क्या होगा, यह सोचना और उनके लिए नीतियां बनाना सरकारों का काम है।

    प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, “भाजपा के पास सिर्फ कुर्सी बचाने का दृष्टिकोण है। जो मांगेगा रोजगार, उस पर होगा अत्याचार।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यालय में चार साहिबजादों के शहादत को नमन करते हुए मनाया वीर बाल दिवस
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लेफ्टिनेंट जनरल,जीओसी – 23 इन्फैंट्री डिवीजन ने मुलाकात की

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग

    June 1, 2026

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    June 1, 2026

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सेवा शिविर आयोजित

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सेवा शिविर आयोजित

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर निकली नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में का हुआ आयोजन

    क्या भूमिहार समाज केवल चुनावी समय में ही याद आता है?

    सीपीआई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    आसनचुआ बालू घाट की लीज डीड प्रक्रिया पूरी, जिले में वैध बालू आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त

    आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त

    विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा और पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा

    जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.