Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बापू की विरासत को संरक्षित करने के लिए खुद को समर्पित करेंगे: कांग्रेस
    Headlines राजनीति

    बापू की विरासत को संरक्षित करने के लिए खुद को समर्पित करेंगे: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बापू की विरासत को संरक्षित करने के लिए खुद को समर्पित करेंगे: कांग्रेस

    बेलगावी : कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को यहां होने वाली अपनी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले कहा कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उस विरासत को संरक्षित करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करेगी जिस पर मौजूदा समय में हमला किया जा है।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महात्मा गांधी ने 100 साल पहले, तब के बेलगाम और आज के बेलगावी में, 26 दिसंबर 1924 को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। वह एक ऐतिहासिक सत्र था। आज उसी स्थान पर विस्तारित कार्यसमिति अपनी नव सत्याग्रह बैठक कर रही है।”

     

     

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ख़ुद को महात्मा गांधी की उस विरासत को संरक्षित करने, उसकी रक्षा करने और उसे बढ़ावा देने के लिए फिर से समर्पित करेगी, जिस पर उस विचारधारा द्वारा सुनियोजित ढंग से हमला किया जा रहा है, जिसने उनका हमेशा विरोध किया और जिसने संविधान को अपनाए जाने पर उस पर हमला किया था।

    इस बैठक को कांग्रेस ने “नव सत्याग्रह बैठक” नाम दिया है। विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की यह बैठक पार्टी के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है। उस अधिवेशन में महात्मा गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था।

     

     

    कांग्रेस 27 दिसंबर को बेलगावी में ‘‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली का आयोजन करेगी।

    गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में इस रैली का नाम “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रखा गया है।

    कांग्रेस ने शाह की टिप्पणी के खिलाफ वर्तमान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। वह इस सप्ताह को “आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मना रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैं उस दिन को याद नहीं करना चाहती : 20 वर्ष पहले सुनामी में बची महिला ने कहा
    Next Article युवाओं पर लाठीचार्ज क्रूरता की पराकाष्ठा, भाजपा को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना है : प्रियंका गांधी

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस नेता आत्मानंद पांडेय की माता के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया शोक

    राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में हुआ पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.