Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे का राजस्थान को तोहफा: 5 स्पेशल ट्रेनों को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन
    Headlines

    रेलवे का राजस्थान को तोहफा: 5 स्पेशल ट्रेनों को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रेलवे का राजस्थान को तोहफा: 5 स्पेशल ट्रेनों को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन
    जयपुर. रेलवे ने नए साल के मौके पर राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने पांच स्पेशल ट्रेनों के संचालन को 6 महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। अब ये ट्रेनें 1 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक चलेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी है, जिनमें राजस्थान के विभिन्न शहरों और हरियाणा के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसका फायदा हजारों यात्रियों को होगा।

     

     

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, इन पांच स्पेशल ट्रेनों को 181 अतिरिक्त ट्रिप्स के लिए विस्तारित किया गया है। इन ट्रेनों का शेड्यूल और स्टॉपेज पुराने समय के अनुसार ही रहेंगे।

    विस्तारित की गई ट्रेनों की सूची:
    गाड़ी संख्या 04705/04706: जयपुर-श्रीगंगानगर-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन।
    गाड़ी संख्या 04801/04802: सीकर-जयपुर-सीकर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन।
    गाड़ी संख्या 09635/09636: जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन।
    गाड़ी संख्या 04853/04854: सीकर-लौहारू-सीकर स्पेशल ट्रेन।
    गाड़ी संख्या 04879/04880: बाड़मेर-मुनाबाव-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन।

     

     

    इन ट्रेनों का विस्तार उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है जो प्रतिदिन यात्रा करते हैं। इनमें से कई ट्रेनें राजस्थान के अंदर ही एक शहर से दूसरे शहर तक चलती हैं, जबकि कुछ हरियाणा के लिए लंबी दूरी की यात्रा करती हैं। रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों में हमेशा भारी यात्रीभार रहता है और इनका विस्तार यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आमतौर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए ही बढ़ाया जाता है, लेकिन इस बार इन पांच ट्रेनों को छह महीने का विस्तार दिया गया है। इससे यात्रियों को लंबे समय तक यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
    Next Article हिमाचल में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 226 सड़कें बंद

    Related Posts

    ईरान की सत्ता का वास्तविक केंद्र: पश्चिमी एशिया का संकट

    June 2, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग

    June 1, 2026

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर: भारतीय चेतना की अमरज्योति

    बदलती बुजुर्गों की स्थिति: भारत के आंकड़े और भविष्य

    ईरान की सत्ता का वास्तविक केंद्र: पश्चिमी एशिया का संकट

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सेवा शिविर आयोजित

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर निकली नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में का हुआ आयोजन

    क्या भूमिहार समाज केवल चुनावी समय में ही याद आता है?

    सीपीआई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    आसनचुआ बालू घाट की लीज डीड प्रक्रिया पूरी, जिले में वैध बालू आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.