Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिराज की नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न की मांग
    Headlines बिहार राजनीति

    गिरिराज की नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गिरिराज की नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बेगूसराय/पटना, : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

     

     

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सिंह ने अपनी भावना अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में व्यक्त की तथा अपनी पार्टी के वर्तमान सहयोगी कुमार और पटनायक की प्रशंसा की। भाजपा ने पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) को इस वर्ष हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में परास्त करके राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया था।

    सिंह ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार के सत्ता में आने से पहले बिहार खस्ताहाल सड़कों, विद्यालयों और इमारतों के लिए जाना जाता था, कुमार ने राज्य को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसी तरह, नवीन पटनायक ने इतने सालों तक ओडिशा की सेवा की। उनके जैसे नेता भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान के हकदार हैं।’’

     

     

    बिहार के राजनीतिक हलकों में सिंह को कुमार का आलोचक माना जाता है। सिंह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की ‘‘कुचेष्टा’’ के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक है।

    गौरतलब है कि सिंह का यह बयान राजद द्वारा राजग के खींचतान का फायदा उठाने के प्रयासों की पृष्ठभूमि में आया है। राजद पूर्व में दो बार जदयू के साथ गठबंधन कर चुका है।

    प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया था, ‘‘भाजपा ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर नियंत्रण कर लिया है। कुमार के चार करीबी सहयोगी, जिनमें से दो दिल्ली में हैं, भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। पूरी तरह से नियंत्रण अब अमित शाह कर रहे हैं।’’

     

     

    तेजस्वी यादव ने यह टिप्पणी शाह द्वारा एक निजी समाचार चैनल के एक कार्यक्रम में इसकी पुष्टि करने में अनिच्छा की पृष्ठभूमि में की कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कुमार राजग का चेहरा होंगे।

    इससे मीडिया के एक वर्ग में यह अटकलें लगायी जाने लगीं कि भाजपा बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी रणनीति अपना सकती है।

    पिछले महीने हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राजग के चेहरे के तौर पर पेश नहीं किया गया था। राजग की प्रचंड जीत के बाद सबसे बड़े घटक के तौर पर उभरी भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article आदित्यपुर:क्रिसमस के अवसर पर कंबल वितरण का आयोजन
    Next Article उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 4 की मौत

    Related Posts

    दीपावली पर पूर्व सैनिकों ने ‘प्रथम दीया शहीदों के नाम’ जलाकर वीर सपूतों को किया नमन

    November 7, 2026

    दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, करीब 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशियां

    November 7, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली पर पूर्व सैनिकों ने ‘प्रथम दीया शहीदों के नाम’ जलाकर वीर सपूतों को किया नमन

    दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, करीब 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशियां

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

    राजेश शुक्ल ने राज्य के लोगों को दिपावली की शुभकामनाएं दीं, सभी के सुख,समृद्धि की कामना की

    CorgiBet Casino App: Quick Mobile Sessions and How Players Handle Fast Decisions

    एनक्यूएएस प्रमाणपत्र विजेता स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को सम्मानित करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

    गौ सम्मान एवं गौ रक्षा के लिए रथ रवाना

    कुशल संगठन कर्ता को अंतिम प्रणाम

    अमरप्रीत सिंह काले ने निर्भय सिंह को दी अंतिम विदाई

    केबल मुखी समाज गोलमुरी की बैठक संपन्न, 22 नवंबर को मनेगी बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.