Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    Breaking News झारखंड

    भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।
    कुशल राजनीतिज्ञ,प्रशासक,भाषाविद,कवि, पत्रकार,लेखक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।
    पाकुड़ नगर के अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद पर प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-सह- राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद मौजूद थे।इस अवसर पर जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ताओं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सच्चिदानंद तिवारी को साल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर को सम्मानित कर अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

     

    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी मौजूद रहे।
    कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हिसाबी राय ने किया।
    सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराया तदोपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रदान कर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर अटल चौक पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें अटल जी के जीवनी और उनके सरकार के स्वर्णिम कार्यकाल पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा।
    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने कहा कि भारतीय राजनीति के पटल पर मुल्यों एवं आदर्शों की राजनीतिक स्थापित कर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भाजपा के पितृ पुरूष करोड़ कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वामी अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर हम सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं।अटल जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते हुए देखा है।ग्रामीण भारत की मजबूत नींव रखने वाले सदा अटल जी सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

     

     

    दुमका लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।सुशासन का अर्थ लोगों को इस तरह से सेवा करना है जिससे उनकी सभी अपेक्षाएं संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत पूरी करना है।इसका प्रमुख उद्देश्य सरकार के नीतियां और नेतृत्व प्रभावित ढंग से लागू करने के साथ-साथ अटल जी की नीतियां और नेतृत्व और दिशा निर्देशन आज भी सरकारों को आज की भावी पीढ़ियां प्रेरणा और आदर्श की तरह काम करते हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार सबका साथ-सबका विकास के साथ उनके सपनों को सुशासन के साथ साकार कर रही है।
    कार्यक्रम में अटल जी के दो कविताओं का गायन सुदीप त्रिवेदी ने किया।

     

     

    कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी ने किया।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जदयू जिलाध्यक्ष गौतम मंडल,धर्मेंद्र त्रिवेदी रूपेश भगत,सुशील साहा,पंकज साह,विक्रम मिश्रा,गोपी दुबे,मिथिलेश मंडल,मनोरमा देवी,प्राची चौधरी,निधि गुप्ता,बेला मजूमदार,प्रवीण मंडल,धर्मेंद्र साह,राजेश डोकानियां, संजीत मुखर्जी,राजा अंसारी,भुट्टू , अजित रविदास,कुनाय,राणा शुक्ला,विश्वनाथ प्रसाद भगत,नौकोड़ी दास,श्यामल गोस्वामी, डॉ• इमदादुल शेख,सादेकुल शेख,मो• अफजल,मो• मुस्ताक,मो• शमशाद पप्पू अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व ओडिशा राज्यपाल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की संभावना पर ओ.बी.सी. समाज के लिए हर्ष
    Next Article  आदित्यपुर:क्रिसमस के अवसर पर कंबल वितरण का आयोजन

    Related Posts

    घर के भेदी : देश की जड़ें खोदते भीतरघाती

    May 22, 2025

    बीएसपी को आकाश आनंद को स्पष्ट नेतृत्व देने की आवश्यकता

    May 22, 2025

    भारत को व्यवसायिक मित्र नहीं वास्तविक मित्र चाहिए

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घर के भेदी : देश की जड़ें खोदते भीतरघाती

    बीएसपी को आकाश आनंद को स्पष्ट नेतृत्व देने की आवश्यकता

    भारत को व्यवसायिक मित्र नहीं वास्तविक मित्र चाहिए

    दैनिक पंचांग एवं राशि फल

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे पीड़िता के घर, ₹50000 के दिए सहायता राशि

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.