Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार में आधी आबादी सुरक्षित नही, राज्य सरकार पूरी तरह फेल: पूर्णिमा साहू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    हेमंत सरकार में आधी आबादी सुरक्षित नही, राज्य सरकार पूरी तरह फेल: पूर्णिमा साहू

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार में आधी आबादी सुरक्षित नही, राज्य सरकार पूरी तरह फेल: पूर्णिमा साहू

    ■ ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सपरिवार पहुंची छिन्नमस्तिका मन्दिर, मां भगवती से मांगा आशीर्वाद

    राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंची

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रजरप्पा। राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे में फेल दिख रही हैं। राज्य सरकार जो वादे चुनाव से पूर्व किये थे, उसपर खरी नही उतर रही हैं। राज्य में महिलाएं, छात्राएं असुरक्षित हैं। राज्य में महिलाओं को डर लग रहा हैं। हेमंत सरकार में अपराधियों को बल मिल गया हैं। यही कारण हैं कि आएं दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे घटना घट रही हैं। हेमंत सरकार में पुलिस हर मोर्चे पर फेल दिख रही हैं। यह बातें ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू सह जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के पूर्व राज्य की जनता से मईयां योजना के तहत 2500 देने की घोषणा की गई थी। पर अब तक राज्य सरकार 2500 की राशि लाभुकों के खाते में नही भेज पायी है। जो सरकार की खामियां को दर्शाता हैं। राज्य सरकार चुनाव के पूर्व जो भी घोषणाएं किये थे, अब तक एक भी घोषणाएं धरातल पर नही उतरा हैं। विधायक ने छिन्नमस्तिका मन्दिर के संदर्भ में कहा कि झारखंड में जब भाजपा की सरकार बनी, तब मां छिन्नमस्तिका मंदिर सहित अन्य पर्यटक स्थलों का तेजी से विकास एवं सुंदरीकरण हो रहा था। पर जब से झामुमो की सरकार राज्य में आई हैं विकास में ग्रहण लग गया है।

     

    *राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंची*

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी , पुत्रवधु सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, पुत्र ललित दास, दामाद जसपाल साहू, पुत्री रेणु साहू , नाती अभिजीत साहू व अपने पूरे परिवार के साथ छिन्नमस्तिका मन्दिर पहुंची। उनके साथ राज्यपाल रघुवर दास के पुत्र ललित दास, बहू पूर्णिमा साहू, दामाद जसपाल साहू, बेटी रेणु साहू एवं नाती अभिजीत साहू मां भगवती के समक्ष मत्था टेककर विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचे पर हज़ारीबाग लोकसभा के रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। रजरप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी छोटू पंडा के द्वारा माता का पूजा अर्चना करवाया। सांसद प्रतिनिधि ने राज्यपाल की धर्मपत्नी और राज्यपाल की बहू सह विधायक एवं बेटा को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। मौके पर भाजपा नेता प्रीतम झा, दीनदयाल कुमार, धनन्जय पुटुश समेत सचिन करमाल, अंकित सिंह, राहुल पासवान, सोनू सोनी, छोटू केंवट, विनीत यादव, विक्की महतो आदि शामिल थे।

    मां भगवती से मांगा आशीर्वाद राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंची राज्य सरकार पूरी तरह फेल: पूर्णिमा साहू ■ ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सपरिवार पहुंची छिन्नमस्तिका मन्दिर हेमंत सरकार में आधी आबादी सुरक्षित नही
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“डॉ. अंबेडकर के अपमान के विरोध में जामताड़ा कांग्रेस का पैदल मार्च,गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग”
    Next Article बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए ईश्वर से कामना करता हूं – काले

    Related Posts

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.