Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली चुनाव: भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ जारी किया ‘आरोपपत्र’, सत्ता से आप को हटाने का संकल्प जताया
    Headlines राजनीति

    दिल्ली चुनाव: भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ जारी किया ‘आरोपपत्र’, सत्ता से आप को हटाने का संकल्प जताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली चुनाव: भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ जारी किया ‘आरोपपत्र’, सत्ता से आप को हटाने का संकल्प जताया

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ‘आरोपपत्र’ जारी किया जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर राजधानी को ‘‘घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने’’ का आरोप लगाया गया है।

    भाजपा के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

     

     

    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक ‘आरोपपत्र समिति’ बनाई थी जिसने सत्तारूढ़ आप के विधायकों की कथित विफलताओं को गिनाते हुए विस्तृत रिपोर्ट जारी की हैं।

    ठाकुर ने आरोप लगाया, ‘‘यह कैसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा करके सत्ता में आई लेकिन शराब नीति, दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी तथा वक्फ बोर्ड से जुड़े आठ से नौ घोटालों में लिप्त रही।’’

    उन्होंने नारा दिया, ‘‘घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला।’’

    उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सत्ता से आप को हटाकर रहेगी।

     

     

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर भी आप तथा केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी नए मोहल्ला क्लीनिक तथा अस्पताल खोलने में विफल रही और उसने शहर के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने के लिए केंद्र के धन का उपयोग नहीं किया।

    ठाकुर ने आरोप लगाया कि वायु प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए कनॉट प्लेस में लगाया गया ‘स्मॉग टॉवर’ बेकार पड़ा है, लेकिन आप सरकार ने विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।

     

     

    उन्होंने सत्तारूढ़ आप को घेरने के लिए दिल्ली में पानी की कमी, सफाई की कमी, खराब सड़कें और अन्य कुछ मुद्दों का जिक्र किया।

    ठाकुर ने यह आरोप भी लगाया कि आप ‘राष्ट्र-विरोधी’ ताकतों का समर्थन कर रही है और केजरीवाल ने भारत की ओर से की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि आप को पंजाब चुनाव में खालिस्तानी तत्वों का समर्थन मिला था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वारा बैठक आयोजित
    Next Article आशा है कि किसानों से किए वादों को पूरा करेगी सरकार: खरगे

    Related Posts

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    July 14, 2026

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    July 14, 2026

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.