Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मुहिम तेज करेगी कांग्रेस, मनाएगी “आंबेडकर सम्मान सप्ताह”
    Headlines राजनीति

    शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मुहिम तेज करेगी कांग्रेस, मनाएगी “आंबेडकर सम्मान सप्ताह”

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मुहिम तेज करेगी कांग्रेस, मनाएगी “आंबेडकर सम्मान सप्ताह”

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के “अपमान” के लिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जोर-शोर से उठाने के बाद अब सड़क पर उतरकर अपनी मुहिम तेज करेगी और आगामी सप्ताह को “आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाएगी।

    पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इस विषय पर पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता 22 और 23 दिसंबर को देश के अलग अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा 24 दिसंबर को हर जिले में आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला जाएगा।

    मुख्य विपक्षी दल बेलगावी में अगले सप्ताह प्रस्तावित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी आंबेडकर के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगी।

     

     

    वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम मनुस्मृति पूजकों के खिलाफ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत की रक्षा के लिए लड़ेंगे।”

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी सप्ताह को डॉ. आंबेडकर सम्मान सप्ताह के रूप में मनाएगी।

    उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेस सांसद, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य 22-23 दिसंबर को देश भर में अपने निर्वाचन क्षेत्रों और गृह जिलों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

    वेणुगोपाल का कहना था, “24 दिसंबर को पूरे देश में हम बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे और अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए जिला कलेक्टरों के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपेंगे।”

     

     

     

    उन्होंने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, मार्च के दौरान बाबासाहेब के विशाल चित्र और हमारी प्रमुख मांगों को दर्शाने वाली तख्तियां लेकर चलेंगे।”

    वेणुगोपाल के अनुसार, “26-27 दिसंबर को हम बेलगावी में एक विस्तारित सीडब्ल्यूसी सत्र और एक विशाल रैली आयोजित करेंगे जहां आंबेडकर और उनके आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराया जाएगा।”

    कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, “हमारे सभी सांसद और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य 22 और 23 दिसंबर को 150 शहरों में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इनमें संविधान पर हमले को उजागर किया जाएगा।”

    उन्होंने कहा, “हम गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते रहेंगे।”

     

     

     

    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर राज्यसभा में दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया।

    मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश भी जारी किया था, जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’

    दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान किया और यह सुनिश्चित किया कि वह चुनाव में हार जाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा थाना पुलिस ने रंगदारी के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.