Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंबेडकर पर शाह के बयान के विरोध में बसपा की 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    आंबेडकर पर शाह के बयान के विरोध में बसपा की 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आंबेडकर पर शाह के बयान के विरोध में बसपा की 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा

    लखनऊ”  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर संसद में जो बयान दिया है उससे सर्वसमाज के लोग काफी उद्वेलित और आक्रोशित हैं और पार्टी शाह के बयान के विरोध में 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन करेगी।

    मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

     

     

    उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘देश के दलित, वंचित व अन्य उपेक्षितों के आत्म-सम्मान व मानवीय हकूक के लिए अति-मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के रूप में असली ग्रंथ के रचयिता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर भगवान की तरह परमपूजनीय हैं। अमित शाह ने उनका अनादर किया है जिससे लोग आहत हैं।’’

    बसपा प्रमुख ने पोस्ट में लिखा, ‘‘ ऐसे महापुरुष के बारे में शाह की संसद में टिप्पणी से पूरे देश में सर्वसमाज के लोग काफी उद्वेलित, आक्रोशित व आन्दोलित हैं। बसपा ने शाह से अपना बयान वापस लेने व पश्चाताप करने की मांग की है, जिसपर अभी तक अमल नहीं किया गया है।’’

     

     

    मायावती ने कहा कि पार्टी ने अपनी मांग को लेकर 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है। उस दिन देश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

    मायावती ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर कांग्रेस, भाजपा आदि दल बाबा साहेब का दिल से आदर-सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें उनका अनादर भी न करना चाहिए।

    दरअसल मंगलवार को संविधान पर राज्यसभा में बहस का जवाब देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, ‘‘अभी एक फैशन बन गया है… आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’

    शाह के इस बयान के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने उनकी तीखी आलोचना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश ने तीसरे टी20 में वेस्ट इंडीज को 80 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से जीती
    Next Article बार-बार विदेश यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी कुवैत रवाना, प्रतीक्षा करते रह गए मणिपुर के लोग: कांग्रेस

    Related Posts

    दीपावली पर पूर्व सैनिकों ने ‘प्रथम दीया शहीदों के नाम’ जलाकर वीर सपूतों को किया नमन

    November 7, 2026

    दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, करीब 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशियां

    November 7, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली पर पूर्व सैनिकों ने ‘प्रथम दीया शहीदों के नाम’ जलाकर वीर सपूतों को किया नमन

    दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, करीब 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशियां

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

    राजेश शुक्ल ने राज्य के लोगों को दिपावली की शुभकामनाएं दीं, सभी के सुख,समृद्धि की कामना की

    CorgiBet Casino App: Quick Mobile Sessions and How Players Handle Fast Decisions

    एनक्यूएएस प्रमाणपत्र विजेता स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को सम्मानित करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

    गौ सम्मान एवं गौ रक्षा के लिए रथ रवाना

    कुशल संगठन कर्ता को अंतिम प्रणाम

    अमरप्रीत सिंह काले ने निर्भय सिंह को दी अंतिम विदाई

    केबल मुखी समाज गोलमुरी की बैठक संपन्न, 22 नवंबर को मनेगी बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.