Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मंत्री ने मानगो नगर निगम में कचडा़ का उठाव नहीं होने से मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    पूर्व मंत्री ने मानगो नगर निगम में कचडा़ का उठाव नहीं होने से मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मंत्री ने मानगो नगर निगम में कचडा़ का उठाव नहीं होने से मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्व मंत्री बना गुप्ता ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को त्राहिमाम संदेश भेजा है. मुख्यमंत्री को भेजे संदेश में पूर्व मंत्री ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विगत कई दिनों से कचड़ा का उठाव नहीं होने के कारण गली, मोहल्लों, चौक चौराहों सहित मुख्य सड़कों पर कचड़े का अंबार लगा हुआ है. गन्दगी एवं बदबू से आमलोग त्रस्त हैं. गन्दगी से क्षेत्र में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गयी है. बीमार मरीजों का अस्पताल जाना, बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं एवं बुजुर्गों का टहलना बंद हो गया हैं. उन्होंने कहा कि झूठ के सौदागर सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की नासमझी एवं बचकाना हरकत का नतीजा है कि आज मानगो सहित पूरे जमशेदपुर में बीमारी और महामारी फैलने की संभावना बढ़ गयी है. हम सबने मिलकर कोरोना से जंग लड़ा था. फिर भी स्वच्छता एवं सफाई को लेकर हम सब सजग रहते हैं. उन्होंने कहा कि खुद को चाणक्य समझने वाले सरयू राय ने बिना सोचे समझें कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये एनजीटी को पत्र लिखकर कचड़ा डंपिंग बंद करवा दिया. जिससे मानगो की जनता को कूड़ा एवं गंदगी में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. दूसरी तरफ सोनारी की जनता को भी बदबू एवं कूड़े का भंडार का सामना करना पड़ रहा हैं. श्रीगुप्ता ने आगे कहा कि कुछ दिनों बाद क्रिसमस एवं नये साल का त्यौहार आने वाला है. बच्चों का एग्जाम शुरू होगा, टुसु पर्व एवं मकर सक्रांति का पर्व आने वाला हैं. यदि समय रहते कचड़ा उठाव एवं निष्पादन का कार्य नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पर्व त्यौहार पर एवं बच्चों एवं बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर पड़ेगा. पूर्व मंत्री ने इस गंभीर एवं जनहित की समस्या के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री से अविलंब उपाय कर इसके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है.

    पूर्व मंत्री ने मानगो नगर निगम में कचडा़ का उठाव नहीं होने से मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग/पीएम पोषण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Next Article मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त वर्तमान समस्या का हल नहीं निकालने के लिए बन्ना गुप्ता को जनता से माफी मांगनी चाहिए: सरयू राय

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.