Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार जामताड़ा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार जामताड़ा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार जामताड़ा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

    अपनी समस्याओं को बेझिझक रखें हमारे पास; समुचित कार्रवाई हेतु दिलाया भरोसा*_

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार जामताड़ा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    _*उपायुक्त ने सभी को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की दी शुभकामनाएं*_

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अवगत हैं कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा हेतु प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में घोषित किया गया है, इसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी, बांग्लाभाषी एवं उड़ियाभाषी) को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है एवं उनके कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा सभी मिलजुल कर रहें, अच्छे से रहें, आप लोगों के लिए अल्पसंख्यक आयोग बना हुआ है। वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लोगों के द्वारा किए गए मांगों पर विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो भी यथोचित होगा उस पर जिला प्रशासन अपेक्षित कार्रवाई करेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए हम 24 घंटे तैयार हैं, हमसे बेझिझक अपनी कठिनाइयों को रखने का अपील किया एवं भरोसा दिलाया कि समुचित समाधान किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जिले के संबंधित सरकारी मदरसों में शिक्षकों की कमी की मांग को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    _*अल्पसंख्यकों को मिलने वाले लाभों से कराया गया अवगत*_

    वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज ने कहा कि अल्पसंख्यक के हितों की रक्षा के लिए सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने बताया कि जिले में 2011 की जनगणना के अनुसार अल्पसंख्यकों की कुल जनसंख्या करीब 1 लाख 64 हजार 406 है, जो जिले की आबादी का 20.78 प्रतिशत है। सरकार द्वारा अल्पसंख्यक के हितों में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से मिलने वाले लाभ एवं विगत 3 वर्षों में मिले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 38,322, वर्ष 2023-24 में 39,213 एवं वर्ष 2024-25 में 24,229 को लाभान्वित किया गया है, जबकि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना में वर्ष 2022-23 में 3190, वर्ष 2023-24 में 3230 तथा चालू वर्ष में भी लाभुकों को स्वीकृति प्रदान किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अल्पसंख्यक लाभुकों को वर्ष 2021-22 में 30, वर्ष 2022- 23 में 127, वर्ष 2023- 24 में 4 एवं वर्ष 2024- 25 में 26 लाभुकों को करीब 4 करोड़ 63 लाख का लाभ मिला है। इसके अलावा कब्रिस्तान घेराबंदी, निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के मिले लाभुकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य ग्रामों/क्षेत्रों में संचालित योजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले के 02 चिन्हित अल्पसंख्यक बाहुल्य प्रखंडों नारायणपुर एवं करमाटांड़ में फोकस एरिया में विकास कार्य की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया। वहीं उक्त अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचारों को रखा

    _*वहीं आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने उपस्थित लोगों को अल्पसंख्यक समूह के व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करने एवं समान व्यवहार को लेकर शपथ दिलाया।*_

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article20 दिसंबर को सोना देवी विश्वविद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व संबंधित तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.