Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्रांस के मायोट में चक्रवात ‘चिडो’ का कहर, सैकड़ों लोगों की मौत ,पीएम मोदी ने जताया दुख
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    फ्रांस के मायोट में चक्रवात ‘चिडो’ का कहर, सैकड़ों लोगों की मौत ,पीएम मोदी ने जताया दुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    फ्रांस के मायोट में चक्रवात ‘चिडो’ का कहर, सैकड़ों लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
    पेरिस। फ्रांस के मायोट द्वीप पर चक्रवात ‘चिडो’ ने भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी तूफान के कारण सैकड़ों लोगों की जान चली गई और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यह चक्रवात पिछले 90 वर्षों में मायोट में आया सबसे भयंकर तूफान है। इस त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया और फ्रांस को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मायोट में चक्रवात चिडो के कारण हुई तबाही से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

     

     

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में फ्रांस इस संकट से मजबूती से उबरेगा। भारत इस कठिन समय में फ्रांस के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने को तैयार है।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस चक्रवात में मरने वालों की संख्या सैकड़ों में है, जो करीब एक हजार या उससे भी अधिक हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सही आंकलन करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

     

     

    चक्रवात की वजह से मायोट में एयरपोर्ट और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को व्यापक क्षति पहुंची है। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है। फ्रांस सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 140 नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया है।

     

     

    यह खतरनाक चक्रवात दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर से होकर गुजरा, जिससे कोमोरोस और मेडागास्कर भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, मायोट इस चक्रवात की सीधी चपेट में आया, जिससे यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे मायोट के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों में फ्रांस की सरकार जुटी हुई है। दुनियाभर से संवेदनाएं और समर्थन की पेशकश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकठुआ: रिटायर्ड डीएसपी के घर में आग से बड़ा हादसा, दम घुटने से 6 की मौत
    Next Article गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से लोगों को राहत देने के लिए इसी सत्र में सरकर योजनाएं शरू करे:मायावती

    Related Posts

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.