Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या को चमकाएगी यूपी सरकार
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या को चमकाएगी यूपी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ होने के बाद इससे जुड़ी अन्य परियोजनाओं पर ओवरटाइम कर रही है, ताकि 2023 में मंदिर बनने से पहले इन्हें पूरा किया जा सके. इसमें प्रतीकात्मक राम सेतु के साथ 100 एकड़ का एक थीम पार्क बन रहा है, जो दर्शनार्थियों को मानव निर्मित झील के सहारे शबरी गार्डन से अशोक वाटिका तक ले जाएगा.भगवान राम की जिंदगी पर अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय लोकार्पण के लिए तैयार है. एयरपोर्ट और भगवान राम की प्रतिमा बनाने का तेजी से पूरा करने के लिए 640 करोड़ दिए जा चुके हैं. इसके अलावा, पवित्र शहर को चमकाने की योजना के तहत सरयू नदी को साफ करने पर 600 करोड़ खर्च हो रहे हैं.उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हम अगले साल अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड कराने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के खातिर जमीन अधिग्रहण करने के लिए 640 करोड़ रुपये में से 526 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं.’ उन्होंने कहा कि राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए जमीन अधिग्रहण और टेक्निकल स्टडी लागत करीब 647 करोड़ रुपये हैं, जिसमें से 227 करोड़ दिए जा चुके हैं.अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हमारा लक्ष्य रामनवमी (2 अप्रैल 2020) तक मूर्ति की आधारशिला के लिए समारोह का आयोजन करना है.’ भगवान राम की मूर्ति के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (CSR) एकाउंट से फंड मिलेगा. इससे प्रोजेक्ट के लिए रकम जुटाने में सहूलियत होगी.इसके अलावा अयोध्या में 100 एकड़ से ज्यादा में देश का सबसे बड़ा थीम पार्क भी बनने वाला है. इस भव्य परियोजना में रामायण की झांकी दिखेगी. इसे 2020 तक आम जनता के लिए खोला जा सकता है. यहां अयोध्या और लंका दोनों की झलक मिलेगी. इसमें बेर के पेड़ों के साथ शबरी गार्डन भी बनेगा. यह रामायण का विख्यात प्रसंग है, जहां भगवान राम एक आदिवासी महिला के जूठे बेर खाते हैं. इसके साथ ही मानव निर्मित झील पर राम सेतु भी बनेगा. राम सेतु के दूसरी तरफ अशोक वाटिका होगी, जहां रावण ने हरण के बाद सीता को रखा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की हवा फिर से हुई जानलेवा, अगले दो दिनों में और बढ़ेगा प्रदूषण
    Next Article देश के विकास में कैग का योगदान सराहनीय: पीएम मोदी

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.