Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वायनाड के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करूंगी: प्रियंका गांधी वाद्रा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    वायनाड के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करूंगी: प्रियंका गांधी वाद्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वायनाड के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करूंगी: प्रियंका गांधी वाद्रा

    कोझिकोड: वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।

    प्रियंका ने कहा कि वह वायनाड वापस आकर बहुत खुश हैं और यहां के लोगों की मदद के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी।

    उन्होंने यहां करीपुर हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से कहा, “मैं यहां वापस आकर बहुत खुश हूं और काम शुरू करने के लिए तैयार हूं। मैं वायनाड के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए जो कुछ भी कर सकती हूं, वह करने को तैयार हूं।”

     

     

    वायनाड लोकसभा क्षेत्र की सांसद के रूप में यह उनका पहला दौरा है।

    कांग्रेस की ओर से जारी प्रियंका के कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर में कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जनसभा करेंगी।

    पार्टी ने कहा कि इसके बाद नीलांबुर के करुलाई, वंदूर और एरानाड के एडवन्ना में उनके लिए स्वागत समारोह आयोजित किए जाएंगे।

     

     

     

    वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं – वायनाड जिले में मनंतवाडी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बाथरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और कलपेट्टा; कोझीकोड जिले में थिरुवंबाडी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर।

    प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। यह उनका पहला चुनाव है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देशानुसार सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों के बीच गरम पोशाक का किया जा रहा वितरण
    Next Article झारखंड योगासना स्पोर्ट के अध्यक्ष संजय सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

    Related Posts

    युवक की गोली मारकर हत्या

    July 2, 2026

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    भारत में फलते-फूलते मेडिकल माफिया के बीच, क्या **झोला छाप चिकित्सक** हैं मौत के सौदागर?

    दिल्ली में ‘श्री उत्सव महिला स्वावलंबन’: जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब राष्ट्र सशक्त होता है

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.