Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शून्य से 5 वर्ष आयुवर्ग के कुल 1 लाख 28 हजार 548 लक्षित बच्चों को दी जाएगी पोलियोरोधी खुराक; अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शून्य से 5 वर्ष आयुवर्ग के कुल 1 लाख 28 हजार 548 लक्षित बच्चों को दी जाएगी पोलियोरोधी खुराक; अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय के अध्यक्षता में 03 दिवसीय (08-10 दिसंबर 2024) प्लस पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहूत जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    शून्य से 5 वर्ष आयुवर्ग के कुल 1 लाख 28 हजार 548 लक्षित बच्चों को दी जाएगी पोलियोरोधी खुराक; अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 29.11.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में 03 दिवसीय (08-10 दिसंबर 2024) प्लस पोलियो अभियान (SNID) के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा के दौरान जिले में 08 से 10 दिसंबर 2024 तक 03 दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला के कुल 1 लाख 28 हजार 548 लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जानी है। इसके लिए अभियान के प्रथम दिवस 08 दिसंबर को बूथ डे एवं 9 तथा 10 दिसम्बर को हाउस टू हाउस विजिट कर पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए बूथवार माइक्रो प्लानिंग के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि एक भी बच्चा न छूटे। वहीं अबतक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने सभी प्रखंडों में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण आदि बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अभियान के संदर्भ में वृहत जागरूकता अभियान चलाने के सभी संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वंयसेवी संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधिगणों का सहयोग लेने के जरूरी निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने रूटीन टीकाकरण, मिजिल्स रुबेला उन्मूलन, मैटरनल हेल्थ से जुड़े कार्यक्रम/अभियान के प्रगति की जानकारी ली एवं प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया

    वहीं डब्लूएचओ के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी द्वारा अभियान के संदर्भ में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी बिंदुओं पर जानकारी प्रदान किया गया।

    *_इस मौके पर_* सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, उपाधीक्षक, डॉ निलेश कुमार के अलावा संबंधित एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने किया अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन
    Next Article फिर रुकी पश्चिम बंगाल से आलू की आवक,सरकार ले संज्ञान – अनिल मोदी

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.