Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उरांव समाज ने जताया बीजेपी में विश्वास, पूर्ण समर्थन देने का किया वादा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    उरांव समाज ने जताया बीजेपी में विश्वास, पूर्ण समर्थन देने का किया वादा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही पार्टी पर समाज के सभी तबके का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के उरांव समाज ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। साथ ही उरांव समाज के दर्जनों लोगों ने आज पार्टी का दामन थामा और चुनाव में खुल कर अपनी सक्रियता बढ़ा कर बीजेपी को भारी मतों से विजयी बनाने का वादा किया।एग्रिको स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आए उरांव समाज के लोगों को खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी का पट्टा पहना कर बीजेपी में शामिल करवाया। आदिवासी समाज के लिए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के संरक्षण की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को बहला-फुसला कर बीजेपी से दूर किया जाता रहा। झारखंड नामधारी पार्टियों ने कभी आदिवासी समाज के हितों की चिंता नहीं की। आदिवासी समाज में शिक्षा का अलख नहीं जगाया गया। क्योंकि ये पार्टियां जानती हैं कि यदि आदिवासी समाज जाग गया तो वो उनके लिए वोट बैंक नहीं रह जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश की विविधता से भरी संस्कृति का संरक्षण सबसे अहम है। आदिवासी समाज का उत्थान हमेशा से उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। इस दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य कमलेश कुमार, सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष रमेश नाग के साथ ही आदिवासी उरांव समाज के मुखिया सुखराम लकड़ा, संतोष लकड़ा, बादल मिंज समेत कई युवा मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल की महिला नेत्री रहीं दुर्गा अग्रवाल भी बीजेपी में शामिल हुईं।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों को मिला आतंकियों के छिपने का ठिकाना, 7 आईईडी जब्त
    Next Article कार्यकर्ताओं के बीच लिट्टी-चोखा खाने जा पहुंचे मुख्यमंत्री

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.