Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति जताया आभार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति जताया आभार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति जताया आभार

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर सभी गठित कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के अलावा सभी कर्मी, मतदान दलों, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बलों सहित विधानसभा निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अन्य सभी अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति अपने आभार को प्रकट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर टीम भावना से कार्य किया गया, जिससे चुनाव कार्य शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ है जिले के लिए गर्व की बात है।

    *_मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता से राज्य भर में 08 नाला विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत में रहा टॉप_*

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जिले के समस्त मतदाताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता निभाई। जिससे पूरे झारखण्ड में जामताड़ा जिला अंतर्गत 08 नाला विधानसभा राज्यभर में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत (80.56 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान पर रहा तथा ओवरऑल जिला में भी जामताड़ा सर्वाधिक मतदान प्रतिशत (77.61 प्रतिशत) के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। जिसका समस्त श्रेय मतदाताओं को जाता है, इसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।

    *_मीडिया की भूमिका सराहनीय-उपायुक्त_*

    उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संपन्न होने में हमारे मीडिया बंधुओं का सहयोग सराहनीय है, उपायुक्त ने सभी मीडिया बंधुओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि समावेशी मतदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली बार जिले के नगर परिषद, मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत स्नेहपुर हांसीपहाड़ी कुष्ठ कॉलोनी के कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए सहायक मतदान केन्द्र (मतदान केन्द्र सं० 362 (क), सामुदायिक भवन हांसीपहाड़ी, मिहिजाम) बनाया गया। जिसे पूरी तरह सुसज्जित किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं ने पूरे उत्साह और उमंग से अपना मतदान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है – बन्ना गुप्ता
    Next Article राज्यपाल ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता अन्तर्गत “उपभोक्ता संरक्षण कानून” के समापन सत्र को संबोधित किया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.