Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता अन्तर्गत “उपभोक्ता संरक्षण कानून” के समापन सत्र को संबोधित किया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    राज्यपाल ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता अन्तर्गत “उपभोक्ता संरक्षण कानून” के समापन सत्र को संबोधित किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यपाल ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता अन्तर्गत “उपभोक्ता संरक्षण कानून” के समापन सत्र को संबोधित किया

    माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज NUSRL, रांची में आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता अन्तर्गत “उपभोक्ता संरक्षण कानून” के समापन सत्र को संबोधित करते हुए इस प्रतियोगिता को विधि छात्रों के लिए अद्वितीय अवसर बताते हुए कहा कि यह उन्हें तार्किक विचार, सटीकता और वकालत की कला में दक्षता हासिल करने का मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विधिक पेशा केवल एक कार्यक्षेत्र नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने “उपभोक्ता संरक्षण कानून” जैसे प्रासंगिक विषय पर प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आयोजकों को बधाई दी।
    राज्यपाल महोदय ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून हमारे समाज के हर नागरिक से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी वर्ग या आयु का हो, उपभोक्ता है और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना उसका कर्तव्य है। इसके प्रावधानों ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन कानूनों ने उपभोक्ताओं को न्याय प्राप्ति के लिए सुलभ माध्यम प्रदान किए हैं।
    राज्यपाल महोदय ने कहा कि हमारे देश में विधि व्यवसाय को सदैव एक पवित्र और नैतिक पेशा माना गया है। उन्होंने विधि के क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का उल्लेख करते हुए विधिशास्त्र के विद्यार्थियों को नैतिकता और न्याय के उच्च मानदंड स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे भी विधि के छात्र रहे हैं लेकिन आपातकाल में जेल चले गये और वकालत नहीं कर सके। इसके बाद राजनीति में आगमन हो गया। जनता से अपार स्नेह से 8 बार लोकसभा सांसद रहा। अब नए दायित्व का निर्वहन कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले, ये आप सभी की जिम्मेदारी है।
    माननीय राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि NUSRL, रांची न केवल विधिक शिक्षा में उत्कृष्टता प्रदान कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों को न्याय और नैतिकता के मूलभूत सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव और ज्ञान विधि छात्रों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सहायक होगा। उन्होंने सभी से माननीय प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना विकसित भारत@2047 के सपने को साकार करने हेतु आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति जताया आभार
    Next Article पूर्णिमा दास साहू को बधाई, उनकी जीत महिला सशक्तिकरण का उदाहरण : अंकित आनंद

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.