Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड चुनाव: उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड चुनाव: उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड चुनाव: उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया

     

    देवघर: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

    दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

     

     

    दुबे ने देवघर में संवाददाताओं से कहा, “मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के लिए देवघर जिले के मधुपुर में बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।”

    वहीं देवघर प्रशासन ने कहा कि मतदान स्थल के बहुत पास पाए जाने के बाद अधिकारी को बदल दिया गया।

    देवघर प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया है।

    बयान में कहा गया है, “वेबकास्टिंग कक्ष में निगरानी के दौरान पीठासीन अधिकारी को मतदान स्थल के बहुत करीब पाया गया, जो निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है और कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही दर्शाता है।”

     

     

     

    बयान में कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारी को गहन जांच करने और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    देवघर के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने स्पष्ट किया कि अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि बदला गया है।

    लकड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “अधिकारी को बदल दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मामले में कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।”

     

     

     

    झामुमो ने आरोप लगाया कि अधिकारी को निराधार शिकायत के आधार पर हटाया गया।

    झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, “अधिकारी को निराधार शिकायत पर हटाया गया, जो जांच में झूठी साबित होगी। दिलचस्प बात यह है कि निर्वाचन आयोग दुबे की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन जब हम शिकायत दर्ज कराते हैं, तो उसकी सुनवाई नहीं होती।”

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक करीब 48 प्रतिशत मतदान
    Next Article चिल्ड्रेन पार्क सिदगोड़ा में बालमेला का आयोजन , 25 से ज्यादा स्कूलों के प्रतिभागी ने लिया हिस्सा

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.