Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु में भारी बारिश का IMD का अलर्ट, चेन्नई में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद
    Headlines

    तमिलनाडु में भारी बारिश का IMD का अलर्ट, चेन्नई में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तमिलनाडु में भारी बारिश का IMD का अलर्ट, चेन्नई में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद
    नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज यानी मंगलवार को चेन्नई में भारी बारिश की संभावना जताई है. इस संभावित बारिश को देखते हुए चेन्नई में आज सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. आईएमडी के अनुसार, चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और कुड्डालोर जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस बारिश के मद्देनजर जिला कलेक्टर रश्मि सिद्धार्थ ज़गड़े ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.

     

     

    दरअसल भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 नवम्बर को 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 नवम्बर को 17 जिलों, 14 नवम्बर को 27 जिलों और 15 नवम्बर को 25 जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, चेन्नई और इसके आस-पास के जिले जैसे कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (24 घंटों में 6 से 12 सेंटीमीटर) हो सकती है. यह बारिश एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रही है, जो दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन गया है और अगले दो दिनों में तमिलनाडु और श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है.

     

     

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, मायिलादुतुराई, नागापट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर, पुडुचेर्री, रामनाथपुरम, विलुपुरम, पुडुकोट्टाई जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश होने की संभावना है. फिलहाल चेन्नई समेत अन्य जिलों में बारिश को लाकर बदल छाये हुए हैं. आशंका जाहिर की जा रही है. चेन्नई समेत आस-पास के जिलों में आज कभी भी बारिश हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या उप्र में एक समय में परीक्षा कराने के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है : मायावती
    Next Article शाहरुख खान को मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.