Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेताजी के रहते देश आजाद होता तो भारत बंटा नहीं होताःसरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड पश्चिम बंगाल राजनीति राष्ट्रीय

    नेताजी के रहते देश आजाद होता तो भारत बंटा नहीं होताःसरयू राय

    नेताजी की योजना से देश चलता तो आज ज्यादा विकसित होता
    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेताजी के रहते देश आजाद होता तो भारत बंटा नहीं होताःसरयू राय

    नेताजी की योजना से देश चलता तो आज ज्यादा विकसित होता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर नेताजी भारत को आजाद कराने में सफल हो गये होते तो आज देश बंटा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि 1937 में नेताजी ने अपना जो प्लानिंग कमीशन बनाया था, उसके हिसाब से देश चलता तो ज्यादा विकास करता, ज्यादा आगे बढ़ता। नेताजी की स्मृति दुनिया के प्रायः हर देश के निवासियों में है। आप अंदाजा लगाएं कि जिस वक्त भारत में संचार के इतने साधन नहीं थे, न सबके पास रेडियो और न ही टेलीफोन था, उस दौर में भी भारत का बच्चा-बच्चा नेताजी के बारे में जानता था। इससे पता चलता है कि नेताजी अपने दौर में कितने लोकप्रिय थे।
    यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बागान, साकची में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और उनके महान स्वतंत्रता अभियान की चित्र-पट्ट विवरणिका का उद्घाटन करने के बाद सरयू राय ने कहा कि गांव-गांव के लोगों को मालूम था कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की है और देश को आजाद कराने के लिए वह निकल पड़े हैं। चित्र-पट्ट विवरणिका विधायक निधि से बनाई गई है।

     

     

    श्री राय ने कहा कि हम लोग नेताजी को अपनी प्रेरणा के रुप में याद करते हैं। उनका कोई विकल्प तो हो ही नहीं सकता। इसलिए हम लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं।
    श्री राय ने कहा कि अब इस मैदान का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान हो गया है। टाटा स्टील ने कितने मैदान डेवलप कर दिये लेकिन इस मैदान को टाटा स्टील ने यूं ही छोड़ दिया। इस मैदान को विकसित करना चाहिए। यहां जो सीढ़ियां लगी हैं, वो बेहद ऊंची हैं। चढ़ने-उतने में लोगों को तकलीफ होती है। हम लोग इसे सही करेंगे। पूरे मैदान का सौंदर्यीकरण करेंगे।

     

     

    इस मौके पर शेखर डे, राजू दत्ता, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह, अजय श्रीवास्तव, मुकुल मिश्र, आशुतोष राय, सुरंजन राय, हरेराम सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, भीम सिंह, अमरेंद्र पासवान, राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रविशंकर सिंह, विवेक पांडेय, निखार सबलोक, नीरू सिंह, उषा यादव, राजपति देवी, डॉ जेपी महतो, विश्वजीत सिंह, मनकेश्वर चौबे, शशांक शेखर, उत्तम भगत, अमित शर्मा, मुन्ना सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।

    नेताजी की योजना से देश चलता तो आज ज्यादा विकसित होता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार के बड़े फैसले: जूट के एमएसपी में 6% की वृद्धि और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का विस्तार
    Next Article जिला कांग्रेस कमिटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती आयोजित किया

    Related Posts

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    August 25, 2026

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    August 25, 2026

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.