Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंक-अत्याचार खत्म करने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट देः सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    आतंक-अत्याचार खत्म करने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट देः सरयू राय

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आतंक-अत्याचार खत्म करने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट देः सरयू राय
    जमशेदपुर पश्चिमी के एनडीए प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय ने शनिवार को व्यापक जनसंपर्क किया. उन्होंने उलीडीह के रामकृष्णा कॉलोनी में पदयात्रा की. लोगों से मिले. उनसे भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार खत्म करने के लिए और भयमुक्त जमशेदपुर में रहने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट करने की अपील की. इसके बाद श्री राय कदमा के ग्वाला बस्ती, शास्त्री नगर के रोड नंबर एक, दो और तीन में लोगों से मिले. उनसे वोट देने की अपील की. सरयू राय ने सुबह के वक्त कदमा-सोनारी लिंक रोड पर पदयात्रा की और लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया. उन्हें बताया कि पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, अच्छी सड़कों के लिए सिलेंडर छाप पर वोट देना चाहिए. उन्हें श्री राय ने यह भी बताया कि सिलेंडर ही कमल है, कमल ही सिलेंडर है. उनसे अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी श्री राय ने चर्चा की.

     

    कदमा में सेवा व्रती नील संघ क्लब के लोगों से श्री राय ने मुलाकात की. क्लब के साथियों ने दिखाया कि योग करके कैसे बढ़िया जीवन जिया जा सकता है. उनसे भी मतदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आने की अपील की.
    शाम में श्री राय खूंटाडीह में आर्टिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक में मौजूद रहे. इसके बाद ट्राइबल कल्चर भवन, न्यू ग्वाला बस्ती, कपाली बस्ती, बुधराम मोहल्ला में जनसंपर्क अभियान चलाया. यहां भी लोगों से वोट के लिए आगे आने की अपील की. देर शाम कागलनगर में नाई समाज के साथ बैठक की और कदमा बाजार का भ्रमण किया.

    आतंक-अत्याचार खत्म करने के लिए सिलेंडर छाप पर वोट देः सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय के इवीएम क्रमांक 12 को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम
    Next Article बन्ना अजय के प्रचार में पहुंचे राहुल ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना , एक बार फिर संविधान को दिखाया और कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है: राहुल गांधी 

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.