Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल, सुप्रसिद्ध लोक गायिका अन्नू दुबे एवं श्यामा शैलजा के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल, सुप्रसिद्ध लोक गायिका अन्नू दुबे एवं श्यामा शैलजा के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल, सुप्रसिद्ध लोक गायिका अन्नू दुबे एवं श्यामा शैलजा के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा।

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से गुरुवार शाम आयोजित छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखा। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत तमाम पदाधिकारी व अन्य गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका अन्नू दुबे एवं ख्याति प्राप्त गायिका श्यामा शैलजा झा ने छठ लोकगीत एवं भक्ति गीतों से सभी लोगों का मन मोह लिया। गायिका अन्नू दुबे जैसे ही गाना शुरू किया तो लोग उत्साह से भर गए और करतल ध्वनि से सरहाना करते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने छठ पर्व से जुड़े गीत ‘सवा लाख के साड़ी भीजे एवं ‘चमकत रहे सिन्होरवा ए छठी मैया” समेत अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। वहीं, मशहूर गायिका श्यामा शैलजा झा ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम, राम आएंगे तो अंगना सजायेंगे एवं ‘चला भौजी हाली हाली सूरज दिखाइए लाली’ जैसे लोकप्रिय छठ गीतों से संमा बांध दिया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित होकर कार्यक्रम के अंतिम कड़ी तक मंच के समीप डटे रहे। आयोजन में संजीवा इवेंट्स के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई।

    कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने सबसे पहले लोकगायिका शारदा सिन्हा जी को सादर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि यह भावुक क्षण है क्योंकि 10 नवंबर 2002 शारदा सिन्हा जी इसी पवित्र प्रांगण में हमारे साथ उपस्थित थीं और अपनी सुमधुर आवाज से इस महोत्सव को विशेष बनाया था। कहा कि पूरे देश में आस्था एवं विश्वास के प्रतीक पर्व छठ पूजा पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। उन्होंने देशवासियों एवं झारखंडवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर से आराधना करता हूँ कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो।

    श्री दास ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के द्वारा सूर्य उपासना की यह परंपरा वर्ष 2001 से लगातार चली आ रही है। यह मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि यहां की देवतुल्य जनता के सहयोग के बदौलत श्रद्धा और आस्था का प्रतीक के रूप में स्थापित हुआ है। मैं भगवान भास्कर से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी व्रतधारियों की मनोकामनाएँ पूर्ण करें और हमारे समाज में समृद्धि व खुशहाली आए।

    कहा कि हमारा देश ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अवश्य बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में यूँ ही संलग्न होकर अपने दायित्वों का सदैव निर्वहन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति का उद्देश्य पूजा-अर्चना, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भक्तिभाव से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वहन यूँ ही करती रहेगी।

    इससे पहले, सूर्य मंदिर समिति की ओर से सभी कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंच संचालन समिति के वरीय सदस्य गुंजन यादव ने किया।

    कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल ठाकुर, बिपिन झा, अखिलेश चौधरी, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, प्रेम झा, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, कृष्णमोहन सिंह, शशिकांत सिंह,, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, बोलटू सरकार, धर्मेंद्र प्रसाद, रॉकी सिंह, राजेश सिंह, सतवीर सिंह सोमू, कुमार अभिषेक, गौतम प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, रविशंकर तिवारी, निर्मल गोप, राम मिश्रा, ओम पोद्दार, निकेत सिंह, उमेश गिरी, अमिश अग्रवाल, रंजीत सिंह, ऋषव सिंह, राकेश राव, चंचल भाटिया, छक्कन चौधरी, महेंद्र राष्ट्रवादी, सन्नी चौहान, अनिकेत रॉय, मोहम्मद नौशाद, समेत काफी संख्या में अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article23 को चुनाव जीते तो 24 को बुल्डोजर से कदमा की सड़क खुलवाएंगेः सरयू राय
    Next Article पूर्णिमा ने सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद

    Related Posts

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    May 13, 2025

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    May 13, 2025

    मुख्यमंत्री से मिला सहारा इंडिया निवेशकों का प्रतिनिधिमंडल

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    मुख्यमंत्री से मिला सहारा इंडिया निवेशकों का प्रतिनिधिमंडल

    नेत्र जांच शिविर में सौ से अधिक लोगों की जांच

    छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.