Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिव शंकर सिंह को नाराज भाजपाईयों के समर्थन पर भाजपा में मची रार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    शिव शंकर सिंह को नाराज भाजपाईयों के समर्थन पर भाजपा में मची रार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिव शंकर सिंह को नाराज भाजपाईयों के समर्थन पर भाजपा में मची रार

    बिरसा नगर में बाइक रैली में दिखा दम, शनिवार को बड़ी जनसभा की तैयारी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार की समय सीमा के खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सोमवार को शाम 5 बजे राज्य की जिन 43 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म होगा, उसमें जमशेदपुर की दोनों सीटें भी शामिल है. ऐसे में उम्मीदवारों के साथ वोटर्स भी चुनाव मैदान में खड़े उम्मीदवारों के हार-जीत का अनुमान लगाने में जुट गए हैं. जमशेदपुर पूर्वी सीट पर किस्मत आजमा रहे 24 उम्मीदवारों में सबसे अधिक चर्चा निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह की है.

    *बाइक रैली में उमड़ा युवाओं का हुजूम*

    निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के पक्ष में शुक्रवार को बिरसानगर में बाइक रैली निकाली गई. 500 से अधिक युवाओं की ओर से निकाली गई इस बाइक रैली के जरिए पूरी बिरसानगर बस्ती में घूम-घूम कर शिव शंकर सिंह के पक्ष में गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की गई. इस मौके पर मौजूद उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यदि बिरसानगर जीते तो जमशेदपुर पूर्वी जीत जाएंगे. इस मौके पर उन्होंने शनिवार को बिरसानगर के संडे मार्केट मैदान में बड़ी चुनावी जनसभा करने का भी एलान किया.

    शुक्रवार को शिव शंकर सिंह ने ईस्ट प्लांट बस्ती, मिथिला कॉलोनी बारीडीह, भक्ति नगर, रघुवर नगर, लॉग टॉम बस्ती और बिरसा नगर के 1B आंध्र समिति झंडा चौक में जनसंपर्क अभियान कर लोगों से गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की तो वहीं लगभग एक हजार महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई. इससे पहले शुक्रवार तड़के छठ महापर्व के सुबह के अर्घ्य के मौके पर उन्होंने कई छठ घाटों का दौरा कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और छठव्रतियों से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा तो वहीं लोगों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व में बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दिया गया भावभीनी श्रद्धांजलि* :- सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article डॉ अजय कुमार ने मोहरदा एवं बारीडीह बस्ती में चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

    Related Posts

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    May 13, 2026

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.