Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी और अपने वोट बैंक को दे देगी: मोदी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी और अपने वोट बैंक को दे देगी: मोदी

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024Updated:November 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी और अपने वोट बैंक को दे देगी: मोदी

    ‘‘घुसपैठिए आपकी बेटियों को छीन रहे हैं, जमीन हड़प रहे हैं और आपकी रोटी खा रहे हैं’’: मोदी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर उन्हें अपने ‘वोट बैंक’ को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उनकी पूजा करते हैं, जिन्हें दूसरों ने खारिज कर दिया है।

    उन्होंने कहा, ‘‘बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित किया लेकिन (प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू जी ने इसका विरोध किया था। गांधी परिवार ने तब तक आरक्षण का विरोध किया जब तक वे नेहरू के बाद सत्ता में रहे। अब एक बार फिर उन्होंने खुले तौर पर घोषणा की है कि वे आदिवासियों के आरक्षण को खत्म कर देंगे। वे आदिवासी आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को सौंप देंगे।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (कांग्रेस ने) एक और रणनीति तैयार की है। वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित कर रहे हैं। इससे आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का आरक्षण रोका जा रहा है। कांग्रेस की इस साजिश से सावधान रहें।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को सुविधा देकर आदिवासी ‘पहचान, गरिमा और अस्तित्व’ को दांव पर लगा दिया है।

    उन्होंने कहा, ‘‘घुसपैठिए आपकी बेटियों को छीन रहे हैं, जमीन हड़प रहे हैं और आपकी रोटी खा रहे हैं।’’

    उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनसांख्यिकी को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    मोदी ने कहा, ‘‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। अवैध तरीके से हड़प की गई भूमि को फिर से आदिवासी बेटियों के ​नाम करने के लिए कानून लाए जाएंगे।’’

    उन्होंने झारखंड में भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन और महाराष्ट्र में एक महिला नेता को ‘अपमानित’ करने के लिए कांग्रेस नीत विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना उनकी आदत है।

    मोदी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत की शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी को निशाना बनाने वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘विपक्ष ने महाराष्ट्र में एक महिला नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। माताएं और बेटियां सदमे में हैं, लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।’’

    प्रधानमंत्री ने अस्सी के दशक में हुए गुआ गोली कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह की बर्बरता अंग्रेजों ने की थी, वैसी ही बर्बरता यहां कांग्रेस सरकार ने उस समय आदिवासियों का खून बहा कर की थी।

    उन्होंने कहा, ‘‘यहां कांग्रेस सरकार ने हमारे आदिवासी भाइयों को गोलियों से भून दिया था। हमारे वो आदिवासी पूर्वज सिर्फ अपना हक मांग रहे थे, वो अलग झारखंड राज्य मांग रहे थे। उस समय राजद के नेता भी कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा। आपके सपनों से इतनी नफरत है इन लोगों को। जो राजद, झारखंड बनाने को सहमत नहीं था, आज झामुमो उस राजद की गोद में बैठ गई है।’’

     

    *झामुमो की सरकार आदिवासियों को लूटने में लगी है: अर्जुन मुंडा*

     


    चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने चाईबासा की सभा में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में प्रत्येक प्रखंड में आदिवासी मुलवासी बच्चों की शिक्षा के लिए एकलब्य विद्यालयों की स्थापना हो रही है जबकि झारखण्ड में झामुमो की सरकार आदिवासियों के जंगल और जमीन को लूटने में लगी है. उन्होंने कहा कि झामुमो के नेता सिर्फ कमीशन खाने, लोगों को कारोबार करने के लिए जजिया टैक्स देने पर बाध्य करने, अन्यथा उनका कारोबार बंद कराने में लगे रहे.

    कांग्रेस आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी और अपने वोट बैंक को दे देगी: मोदी गोलमुरी जॉगर्स पार्क में वृद्धाश्रम की माताओं एवं कमिटी सदस्यों की माताओं ने किया मां काली पूजा पंडाल का उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश यादव बने कांके विधानसभा के प्रभारी*
    Next Article बडौदा घाट का निरीक्षण करने पहुंची एसडीओ

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.