Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन और आशीर्वाद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन और आशीर्वाद

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन और आशीर्वाद

    *दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को सशक्त बनाने का किया आह्वान, ब्राह्मण समाज की बैठक में भाजपा के पक्ष में समर्थन का हुआ निर्णय*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जाकर नागरिकों से मुलाकात की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाने के लिए सभी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें। विशेष रूप से कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों का उपयोग कर इस दीपावली को न केवल खास बनाएं, बल्कि समाज के गरीब वर्गों के जीवन में भी उजियारा लाएं।

    पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस के शिवनगर, कंचन नगर, मनीफीट और ईस्टप्लांट बस्ती में घर-घर जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया। उन्होंने सीतारामडेरा और बारीडीह के कई इलाकों में भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके ठोस समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत कर पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया।

    इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, सुरेन्द्र मिश्रा, कैलाश पति मिश्रा और लक्ष्मी यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। पूर्णिमा साहू ने लोगों से अपील किया कि चुनाव में भाजपा के ‘कमल’ के निशान को चुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और झारखंड में सुशासन और जनसेवा को समर्पित विकासोन्मुखी भाजपा सरकार बनाएं।

    इसी बीच, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के पक्ष में मजबूती से समर्थन का निर्णय लिया गया। बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के बूथ संख्या 90 में बूथ अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्पण परिवार ने सुदूर ग्रामीणों में बांटी दीवाली की खुशियां
    Next Article पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों से सीखा है गलत का विरोध करना और किसी दबाब में नहीं झुकना: शिवशंकर सिंह

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.