Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो के लिए सरायकेला विधानसभा सीट बना सर का दर्द, कार्यकर्ताओं ने कहा बाहरी को अगर मिला टिकट तो चुनाव से रहेंगे दूर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झामुमो के लिए सरायकेला विधानसभा सीट बना सर का दर्द, कार्यकर्ताओं ने कहा बाहरी को अगर मिला टिकट तो चुनाव से रहेंगे दूर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024Updated:October 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झामुमो के लिए सरायकेला विधानसभा सीट बना सर का दर्द, कार्यकर्ताओं ने कहा बाहरी को अगर मिला टिकट तो चुनाव से रहेंगे दूर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सरायकेला विधानसभा की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के लिए सिर का दर्द बनते नजर आ रही है। जैसे ही नामांकन की अंतिम तिथि सामने आ रहे हैं वैसे ही झामुमो के समर्थकों के सब्र का बांध टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम तिथि 25 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। लगभग सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है

     

    मगर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिसकी यह पारंपरिक सीट रही है पिछले 20 साल से इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जीत का चेहरा ही देखते आई है उस सीट पर अब तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जिससे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में मायूसी जाने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामदास टुडू के नेतृत्व में दर्जनों नेता और झामुमो समर्थकों ने कांड्रा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए

     

    अपनी ही पार्टी के आलाकमान को चुनौती दे रही है। पार्टी नेताओं ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में बाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि पार्टी को टिकट देना है तो 20 साल से पार्टी का झंडा ढोने वाले जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को टिकट दें अन्यथा हम सभी चुनाव से दूर रहेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़कर जाने के बाद भी जमीनी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दिया है। आज शीर्ष नेतृत्व बाहरी नेताओं पर भरोसा जाता रही है यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। मालूम हो कि मंगलवार देर रात झारखंड के मोर्चा ने राज्य के 35 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें सरायकेला सीट को होल्ड पर रखा गया है।

     

     

    भाजपा छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए बास्को बसेरा और गणेश महाबली खुद को टिकट का प्रबल दावेदार मान रहे हैं। वहीं पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता कृष्णा बासके और डब्बा सोरेन भी ताल ठोक रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे नेताओं की भी यही मांग है कि पार्टी किसी जमीन कार्यकर्ता को इस बार मौका दें। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि पार्टी आलाकमान का निर्णय क्या होता है। इस मौके पर जिला सदस्य राजेश भगत, आंदोलनकारी गोरखा हांसदा, ग्राम प्रधान धरमू माझी, लखीराम टुडू, दुर्गा सरदार एवं सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी
    Next Article गढ़वा में 30 वर्षीय महिला की सबल से मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, आपसी झगड़े में हुई घटना

    Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर रामगढ़ में दौड़ा उत्साह, उपायुक्त ऋतुराज ने धावकों संग लगाई दौड़।

    August 29, 2026

    हजारीबाग में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी वंदे भारत

    August 29, 2026

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर रामगढ़ में दौड़ा उत्साह, उपायुक्त ऋतुराज ने धावकों संग लगाई दौड़।

    हजारीबाग में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी वंदे भारत

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    मंगला एक्सप्रेस की ट्रेन की पेंट्री का खाना स्कूली बच्चों को पड़ा भारी, 20 छात्र बीमार

    फ्रांस का बड़ा दांव, 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बुलाने का लक्ष्य

    नेपाल में अब भारत समेत 4 विदेशी एजेंसी चलाएंगी रेस्क्यू ऑपरेशन, सरकार से मिली मंजूरी

    महाराष्ट्र : जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

    पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा, रिश्ते मजबूत करने पर फोकस

    खेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका

    नेपाल का महासैलाब और हिमालय के विकास का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.