Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा-बंगाल में चक्रवात ‘दाना’ का खौफ, स्कूल बंद, ट्रेनें रद्द और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
    Headlines ओड़िशा राजनीति

    ओडिशा-बंगाल में चक्रवात ‘दाना’ का खौफ, स्कूल बंद, ट्रेनें रद्द और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओडिशा-बंगाल में चक्रवात ‘दाना’ का खौफ, स्कूल बंद, ट्रेनें रद्द और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
    ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘दाना’ का खतरा मंडरा रहा है, जिसे देखते हुए दोनों राज्यों में सरकारें और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. राज्य सरकारों ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. ओडिशा में करीब 800 चक्रवात शरणस्थल तैयार किए गए हैं और 500 अस्थाई शरणस्थल भी बनाए गए हैं. स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 23 से 25 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. पश्चिम बंगाल में भी सतर्कता बरती जा रही है, जहां 7 जिलों में स्कूलों को 23 से 26 अक्टूबर तक बंद रखा जाएगा. इसके अलावा, कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

     

     

    भारतीय वायुसेना (IAF) ने आज सुबह भुवनेश्वर, ओडिशा में राहत कार्यों के लिए NDRF की टीम और 150 कर्मियों को पहुंचाया. बठिंडा, पंजाब से IL76 और AN32 विमानों के जरिए यह राहत सामग्री और टीम भुवनेश्वर भेजी गई. NDRF की टीम जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करेगी. भारतीय तटरक्षक बल और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत कार्यों की तैयारी कर रहे हैं. इसके साथ ही समुद्र में मछुआरों के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं.

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात 25 अक्टूबर की सुबह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से टकरा सकता है, जिसमें 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. चक्रवात के कारण भारी बारिश की भी संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश: अब राष्ट्रपति शाहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
    Next Article ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

    Related Posts

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    May 26, 2026

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.