Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका से संजीव सरदार और जुगसलाई से मंगल कालिंदी ने भरा पर्चा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पोटका से संजीव सरदार और जुगसलाई से मंगल कालिंदी ने भरा पर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका से संजीव सरदार और जुगसलाई से मंगल कालिंदी ने भरा पर्चा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुरः जुगसलाई और पोटका विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. पोटका विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजीव सरदार ने कहा कि चुनौती कुछ भी नहीं है. वहीं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने कहा ना बैनर, ना पोस्टर, हमलोग फूल पिकअप में हैं.

    जमशेदपुर लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्र में से जुगसलाई विधानसभा से मंगल कालिंदी और पोटका विधानसभा से संजीव सरदार ने जेएमएम प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है. दोनों प्रत्याशी 2019 चुनाव में जीतने के बाद दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं. दोनों प्रत्याशी के साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. पार्टी का झंडा और ढ़ोल नगाड़े के साथ मंगल और संजीव नामांकन करने पहुंचे थे. दोनों प्रत्याशी के साथ क्षेत्र की जिला पार्षद और पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे हैं.

    बता दे किं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से राजग गठबंधन के तहत आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस मैदान हैं. जबकि पोटका विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा मैदान में हैं. वो पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. नामांकन करने के बाद पोटका विधानसभा के जेएमएम प्रत्याशी संजीव सरदार ने कहा कि मीरा मुंडा के आने से कोई चुनौती नहीं है. चुनावी मैदान में कोई भी आ सकता है. हमने पांच साल काम किया है इसलिए जनता हमारे साथ है. क्षेत्र का विकास हुआ है. इस बार ना बैनर ना पोस्टर हमलोग फूल पिकअप में हैं.

    इधर जुगसलाई विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने कहा कि पांच साल हमने जनता के लिए काम किया है. हेमंत सरकार में क्षेत्र का विकास हुआ है. जीत हमारी ही होगी. इन दोनों सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को चुनाव है और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व में अनुमंडल न्यायालय द्वारा डीबी 178 दिनांक 15.10.2024 द्वारा निर्गत आदेश पूर्ववत रहेंगे लागू
    Next Article यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता जदयू में शामिल

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.