Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamshedpur: हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, ढोल-नगाड़ों के संग और लड्डू खिलाकर मनाई गई जीत की खुशी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा बोले- हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    Jamshedpur: हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, ढोल-नगाड़ों के संग और लड्डू खिलाकर मनाई गई जीत की खुशी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा बोले- हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Jamshedpur: हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, ढोल-नगाड़ों के संग और लड्डू खिलाकर मनाई गई जीत की खुशी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा बोले- हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है।

    जमशेदपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की इस विजय पर झारखंड के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां साझा कर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की।

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया है। हरियाणा की जीत तो अभी शुरुआत है, झारखंड में भी हम पूरी तैयारी और विजयी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विजन हमेशा से विकास और सुशासन का रहा है, और हरियाणा की जनता ने उसी आधार पर पार्टी पर तीसरी बार भरोसा जताया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह झारखंड में आगामी चुनावों के लिए विजयी तैयारियों को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही, जम्मू और कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा का इस बार अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। जिसमें पार्टी को पहली बार 29 सीट अपने दम पर मिली है। उन्होंने कहा कि पांच साल में हेमंत सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और जनता के हितों की अनदेखी हुई है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड से भी झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचारी शासन का अंत होगा और भाजपा के नेतृत्व में झारखंड प्रगति के मार्ग पर तेज गति से आगे बढ़ेगा।

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में मनाया गया विजयोत्सव: हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत और जम्मू-कश्मीर में दमदार प्रदर्शन करने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में विजयोत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर एकत्रित होकर आमजनों एवं समर्थकों के बीच लड्डू वितरण कर जीत की खुशियां मनाई।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, राजन सिंह, अनिल सिंह, योगेश मल्होत्रा, डॉ राजीव, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, शांति देवी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अखिल कुमार, बिनोद सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, नीतीश कुमार, सागर राय, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, हन्नु जैन, पिंटू सैनी, ललन यादव, चंचल चक्रवर्ती, अभिमन्यु सिंह, सुशील पांडेय, दीपक तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     

    Jamshedpur: हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा बोले- हरियाणा तो झांकी है झारखंड अभी बाकी ढोल-नगाड़ों के संग और लड्डू खिलाकर मनाई गई जीत की खुशी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान सार्वजनिक पूजा कमिटी, फूड प्लाजा गोलमुरी के पूजा पंडाल का हुवा उद्घाटन, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित कर किया
    Next Article देश के सबसे लम्बे चलने वाले 47 हजार के चेक बाउंस केस में रवि डोकनिआ मालिक राज टेंट हाउस को सजा

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.